- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- होली पर रायपुर से लेकर बलरामपुर तक सुरक्षा के चौक चौबंद इंतजाम, हुड़दंगियों पर नजर
होली पर रायपुर से लेकर बलरामपुर तक सुरक्षा के चौक चौबंद इंतजाम, हुड़दंगियों पर नजर
Raipur, CG
फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने दिया सख्त संदेश.
रंगो का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है. शुक्रवार को रंगों की होली खेली जाएगी. होली के त्योहार से पहले पुलिस ने हुड़दंगियों को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि वो शांति पूर्वक त्योहार मनाएं. अगर कोई भी हंगामा और शरारत करते मिलेगा तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बलरामपुर रामानुजगंज एसपी की अपील: ईटीवी भारत की टीम ने पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल से होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों लेकर बातचीत की. पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की. बलरामपुर रामानुजगंज जिले में रंगों के त्योहार होली की खुमारी शुरू हो चुकी है. होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो जाएगा. उत्साह और उमंग के बीच शरारती तत्वों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए पुलिस की टीम सड़कों पर उतर चुकी है. जगह-जगह स्थानों को चिन्हित कर वहां बल तैनात किया गया है.
सभी थानों में शांति समिति की बैठक हुई: बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि होली के संदर्भ में पुलिस बल को ब्रीफ किया गया है. सभी थाना क्षेत्रों में सभी समुदायों की बैठक कर जगहों को चिन्हित कर अतिरिक्त बल लगाया गया है साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग और यातायात विभाग की टीम को भी मुस्तैद किया गया है.
पुलिस अधीक्षक की अपील: पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना होती है तो तत्काल पुलिस को संपर्क करें. पुलिस चौबीस घंटे तैनात है. आप पुलिस की सहायता ले सकते हैं. अगर कोई अपराध करता है तो पुलिस उसको कड़ाई से हैंडल करेगी.
रायपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च: राजधानी में गुरुवार को पुलिस ने होली त्योहार को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस के इस फ्लैग मार्च में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रशांत शुक्ला, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों सहित रायपुर पुलिस व यातायात पुलिस के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया. शुक्रवार को होने वाले होली पर्व को लेकर राजधानी में शांति व्यवस्था कायम रहे इस उद्देश्य को लेकर पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला है.
ड्रोन से निगरानी: इसके साथ ही होली त्योहार में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा 150 से अधिक फिक्स प्वाइंट लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी, बाइक पार्टी, क्यू.आर.टी. सहित जिले में लगभग 1,000 पुलिस बल लगाकर चप्पे-चप्पे में लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रहीं है. आई.टी.एम.एस. के कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम पूरे शहर में लगातार नजर रखी जा रही है.
शांति की अपील: जांजगीर चांपा एसपी ने भी शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में कई जगहों पर फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं. पुलिस की क्वीक रेस्पांस टीम भी तैनात की जाएगी. पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने कहा कि अगर कोई भी उपद्रव करने की कोशिश करेगा तो उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होलिका दहन से पहले पुलिस ने एक फ्लैग मार्च भी निकाला.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए