7 जुलाई को रायपुर में कांग्रेस की 'किसान-जवान-संविधान' जनसभा: सचिन पायलट ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- डबल इंजन फेल

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमाने जा रही है। 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस 'किसान-जवान-संविधान' जनसभा का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा प्रस्तावित है। इस जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर में प्रेस वार्ता की और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

"डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरों के बाद भी राज्य में हालात नहीं बदले हैं। डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही, कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

DAP नहीं, NPK भी अपर्याप्त: किसानों को सरकार से निराशा

पायलट ने कहा कि प्रदेश भर में किसान डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। सरकार की ओर से दी जा रही एनपीके खाद भी पर्याप्त नहीं है। किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार समाधान की दिशा में गंभीर नहीं दिख रही।

पुलिसिया कार्रवाई से कांग्रेस को डराने की कोशिश

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कांग्रेस को दबाने और डराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को सील किया गया, कार्यकर्ताओं को पुलिस के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम इससे डरने वाले नहीं हैं, कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी।"

"खजाना खाली, कर्ज भारी"

पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार ने अब तक 37 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल जनकल्याण में होता नहीं दिख रहा। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में बदहाली है।

जनसभा में 50 हजार लोगों की उम्मीद

कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा में लगभग 50 हजार लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। पायलट ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में यह जनसभा छत्तीसगढ़ की राजनीति को नया मोड़ दे सकती है।

"कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं"

विपक्ष द्वारा कांग्रेस में मतभेद के आरोपों को खारिज करते हुए पायलट ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा, "जो लाख कोशिश कर लें दरार दिखाने की, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एकजुट है और जनता के साथ खड़ी है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

7 जुलाई को रायपुर में कांग्रेस की 'किसान-जवान-संविधान' जनसभा: सचिन पायलट ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- डबल इंजन फेल

Raipur, CG

"डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरों के बाद भी राज्य में हालात नहीं बदले हैं। डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही, कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

DAP नहीं, NPK भी अपर्याप्त: किसानों को सरकार से निराशा

पायलट ने कहा कि प्रदेश भर में किसान डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। सरकार की ओर से दी जा रही एनपीके खाद भी पर्याप्त नहीं है। किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार समाधान की दिशा में गंभीर नहीं दिख रही।

पुलिसिया कार्रवाई से कांग्रेस को डराने की कोशिश

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कांग्रेस को दबाने और डराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को सील किया गया, कार्यकर्ताओं को पुलिस के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम इससे डरने वाले नहीं हैं, कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी।"

"खजाना खाली, कर्ज भारी"

पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार ने अब तक 37 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल जनकल्याण में होता नहीं दिख रहा। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में बदहाली है।

जनसभा में 50 हजार लोगों की उम्मीद

कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा में लगभग 50 हजार लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। पायलट ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में यह जनसभा छत्तीसगढ़ की राजनीति को नया मोड़ दे सकती है।

"कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं"

विपक्ष द्वारा कांग्रेस में मतभेद के आरोपों को खारिज करते हुए पायलट ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा, "जो लाख कोशिश कर लें दरार दिखाने की, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एकजुट है और जनता के साथ खड़ी है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-july-7-congresss-kisan-jawan-constitution-public-meeting-sachin-pilot-targeted/article-25371

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.