PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा, CM विष्णुदेव साय ने रायपुर में दिखाई हरी झंडी

Raipur, CG

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज “स्वच्छता ही सेवा 2025” पखवाड़े का शुभारंभ किया।

 कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वयं झाड़ू उठाकर परिसर की सफाई में हिस्सा लिया और आमजन को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पखवाड़े के दौरान प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा स्वच्छता को लेकर सजग रहे हैं और देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें उनकी इस प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आजीविका से जुड़े कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अलावा पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा प्रबंधन प्रक्रिया और स्व-सहायता समूह के उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने महिला वेंडर्स को प्रोत्साहित करने के लिए “खुशियों का ठेला” पहल के तहत उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-pm-modis-75th-birthday-swachhata-hi-seva-fortnight-cm/article-33365

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.