रथयात्रा के दिन युवक की निर्मम हत्या: हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका शव, चार संदिग्ध हिरासत में

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रथयात्रा के दिन दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। 22 वर्षीय दशरथ वर्मा की हत्या कर उसके शव को मनियारी नदी में फेंक दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को इस जघन्य अपराध की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नदी से बरामद हुआ बंधा हुआ शव

घटना लोरमी थाना क्षेत्र के कंकालिन मंदिर के पीछे स्थित नदी घाट की है, जहां 28 जून को एक युवक का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला। शव के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और सीने पर 12 से 15 गहरे जख्म थे, जो धारदार हथियार से वार के संकेत दे रहे थे।

घूमने के बहाने निकला था घर से

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के अनुसार, मृतक दशरथ वर्मा 27 जून की शाम को दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन छोटे भाई संजय वर्मा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तलाशी शुरू की और उसी दिन नदी में एक शव मिलने की सूचना पर पहुंची। बाद में शव की पहचान दशरथ के रूप में हुई।

मारपीट केस में पकड़े गए थे चार संदिग्ध

संयोगवश, 28 जून की शाम पुलिस ने एक अलग मारपीट की घटना में चार नशे की लत वाले युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान एक युवक ने स्वीकार किया कि दशरथ उसकी पुरानी दुश्मनी का शिकार हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से दो आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। फिलहाल चारों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है और हत्या में उनके भूमिका की पुष्टि की जा रही है।

जघन्य हत्या से इलाके में सनसनी

रथयात्रा जैसे पवित्र पर्व के दिन हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। लोरमी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार व साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या सुनियोजित योजना के तहत अंजाम दी गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रथयात्रा के दिन युवक की निर्मम हत्या: हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका शव, चार संदिग्ध हिरासत में

Mungeli, CG

नदी से बरामद हुआ बंधा हुआ शव

घटना लोरमी थाना क्षेत्र के कंकालिन मंदिर के पीछे स्थित नदी घाट की है, जहां 28 जून को एक युवक का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला। शव के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और सीने पर 12 से 15 गहरे जख्म थे, जो धारदार हथियार से वार के संकेत दे रहे थे।

घूमने के बहाने निकला था घर से

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के अनुसार, मृतक दशरथ वर्मा 27 जून की शाम को दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन छोटे भाई संजय वर्मा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तलाशी शुरू की और उसी दिन नदी में एक शव मिलने की सूचना पर पहुंची। बाद में शव की पहचान दशरथ के रूप में हुई।

मारपीट केस में पकड़े गए थे चार संदिग्ध

संयोगवश, 28 जून की शाम पुलिस ने एक अलग मारपीट की घटना में चार नशे की लत वाले युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान एक युवक ने स्वीकार किया कि दशरथ उसकी पुरानी दुश्मनी का शिकार हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से दो आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। फिलहाल चारों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है और हत्या में उनके भूमिका की पुष्टि की जा रही है।

जघन्य हत्या से इलाके में सनसनी

रथयात्रा जैसे पवित्र पर्व के दिन हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। लोरमी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार व साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या सुनियोजित योजना के तहत अंजाम दी गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-the-day-of-rath-yatra-the-brutal-killing-of/article-25960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.