रथयात्रा के दिन मां-बेटे को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह हादसा 27 जून की रात को ग्राम पंधी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ, जब कथा-पूजन से लौट रही महिला और उसका बेटा एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव के साथ चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

कथा-पूजन से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जांजी (सीपत) निवासी सकुन बाई और उनका पुत्र हरीश सिंह अपने परिजनों के साथ बिलासपुर में आयोजित एक कथा-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात लगभग साढ़े 9 बजे जब वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी यादव ढाबा के सामने एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के शव सड़क पर पड़े रहे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा

चक्काजाम और मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर ट्रैफिक को बाधित कर दिया। वे ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और ट्रेलर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रारंभिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपए की राशि परिजनों को दी जाएगी, साथ ही आगे की सहायता राज्य शासन के नियमानुसार दी जाएगी।

ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

हादसे के बाद सीपत थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि घटना वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस अज्ञात ट्रेलर की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रथयात्रा के दिन मां-बेटे को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Bilaspur, CG

कथा-पूजन से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जांजी (सीपत) निवासी सकुन बाई और उनका पुत्र हरीश सिंह अपने परिजनों के साथ बिलासपुर में आयोजित एक कथा-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात लगभग साढ़े 9 बजे जब वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी यादव ढाबा के सामने एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के शव सड़क पर पड़े रहे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा

चक्काजाम और मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर ट्रैफिक को बाधित कर दिया। वे ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और ट्रेलर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रारंभिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपए की राशि परिजनों को दी जाएगी, साथ ही आगे की सहायता राज्य शासन के नियमानुसार दी जाएगी।

ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

हादसे के बाद सीपत थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि घटना वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस अज्ञात ट्रेलर की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-the-day-of-rath-yatra-the-mother-son-was-killed/article-25813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.