नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे का इंतजार आज होगा खत्म, 9 बजे से गिनती हो जाएगी शुरू

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती सुबह 9 बजे से ही शुरू होगी. कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि भाजपा और कांग्रेस में कौन बाजी मार रहा है. यहां देखें चुनाव परिणाम के पल-पल की ताजा अपडेट्स...

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावखत्म होने के बाद सभी की नजरें इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं. 11 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे आज 15 फरवरी 2025 को आने वाले हैं. राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजे शनिवार शाम तक पूरी तरह से साफ हो जाएंगे. चुनाव का ऐलान होने के साथ ही दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 72.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे. इनमें से पुरुष 73.26 और महिलाएं 71.75 प्रतिशत हैं. यानी, पुरुषों ने महिलाओं से करीब डेढ़ प्रतिशत ज्यादा मतदान किया. जबकि, महिला मतदाता 29 जिलों में पुरुषों से ज्यादा हैं. यहां आपको चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट सबसे पहले मिलेंगे.

Feb 15, 2025 08:01 (IST)

बेमेतरा जिले के 10 नगरीय निकाय के नतीजे आएंगे आज

Chhattisgarh Nikay Chunav Results: बेमेतरा जिले के 10 नगरीय निकायों के नतीजे आज आएंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है और निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा. जिले में जिला मुख्यालय के नगर पालिका के साथ 9 नगर पंचायत के अध्यक्षों के अलावा पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा. बेमेतरा जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी प्रांगण में नगर पालिका की मतगणना होगी.

Feb 15, 2025 07:56 (IST)
 
कांकेर की 5 निकायों के लिए होगी वोटों की गिनती, नगर पंचायत के नतीजे आएंगे पहले

Nagriya Nikay Election 2025 Results: कांकेर जिले की 1 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे.नगर पालिका  के लिए 11 और नगर पंचायतों के लिए 15 टेबल में मतगणना होगी.नगर पंचायतों के नतीजे पहले आ जाएंगे. सभी जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच  कांटे की टक्कर है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Feb 15, 2025 07:41 (IST)
 
Nikay Results 2025: काउंटिंग से पहले BJP की हुई बैठक

Nagriya Nikay Election Results: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए आज मतगणना होगी. नतीजे आने के पहले रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पार्षद प्रत्याशी, मतदाता अभिकर्ताओं की बैठक हुई . इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा हुई.

Feb 15, 2025 07:37 (IST)
 
Nikay Result 2025: दंतेवाड़ा में भी तैयारियां पूरी, जानें किस निकाय के लिए कहां मतगणना होगी?

Nagriya Nikay Election Results: नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, किरंदुल और नगर पंचायत गीदम एवं बारसूर में मतगणना की तैयारियां पूरी हैं. जिला मुख्यालय में डाइट संस्थान में  मतगणना होगी और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी. नगरपालिका परिषद् बड़ेबचेली के लिए NMDC के मंगल भवन बड़ेबचेली, नगरपालिका परिषद् किरन्दुल के लिए भीमराव अम्बेडकर भवन किरन्दुल, नगर पंचायत गीदम के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम और नगर पंचायत बारसूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसूर में मतगणना स्थल निर्धारित है. 

Feb 15, 2025 07:26 (IST)
अंबिकापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज मतगणना होगी.48 वार्डों के लिए 3 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं. 48 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी. मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर  प्रतिबंध लगाया गया है. यहां सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं. पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी.डाक मतपत्र के बाद ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा.अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ.अजय तिर्की और  भाजपा से मंजूषा भगत आमने- सामने हैं. 

Feb 15, 2025 07:20 (IST)
 
लोगों में नतीजों को लेकर जबरदस्त उत्साह

Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Results 2025: छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश वासियों में उत्साह का माहौल है. जैसे-जैसे काउंटिंग का काउंटडाउन कम हो रहा है, उत्सुकता बढ़ती जा रही है. बता दें कि राजनांदगांव में कड़े इंतजाम हैं. मतगणना स्थल पर चहल-पहल शुरू हो चुकी है. आज नगर पालिका डोंगरगढ़ में 24 पार्षद, और नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर में 15-15 पार्षद पदों का फैसला आएगा. जिले की कृषि उपज मंडी में 51 टेबल काउंटिंग के लिए लगाई गई हैं. 

Feb 15, 2025 07:02 (IST)
 
10:30 बजे से आने शुरू हो जाएंगे नतीजे, निगमों के लिए करना होगा इंतजार

Nagriya Nikay Election Results 2025:निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती शुरू होगी. 9 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM की गिनती शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि आज सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच नगर पंचायतों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. लेकिन नगर निगमों के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है. नगर निगम के लिए 12 से 1 बजे के बीच नतीजे आने की पूरी संभावना है.  

Feb 15, 2025 06:57 (IST)
 
बालोद जिले की दल्ली राजहरा नगर पालिका के लिए 14 और नगर पंचायत के लिए 5-5 टेबल पर होगी गिनती

Nagriya Nikay Election Results 2025: बालोद जिले के नगरीय निकायों में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हैं. आज सुबह 9 बजे से  जिले के सभी 8 नगरीय निकायों के मतगणना शुरू होगी. बालोद नगर पालिका के लिए 6 टेबल ,दल्लीराजहरा नगर पालिका में 14 और अन्य सभी नगर पंचायतों  गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौण्डी, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा एवं गुरूर  में 5- 5 टेबल पर मतगणना होगी .

Feb 15, 2025 06:51 (IST)
 
रायपुर में 11 निकायों के परिणामों की गिनती के लिए 10 टेबल लगाए गए, पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की निकायों के लिए  सेजबहार में  स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यहां के 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती लगभग 15 राउंड में पूरी होने की संभावना है.104 मतगणना टेबल और पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं.यहां रायपुर नगर निगम के अलावा 5 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में भी मतगणना होगी, जिनमें आरंग, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर, गोबरा-नवापारा, मंदिरहसौद, कुंरा, माना कैंप, खरोरा, चंदखुरी, समोदा शामिल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-whose-head-will-the-results-of-the-victory-of/article-10269

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.