जिला हॉस्पिटल में OPD डॉक्टर नहीं करेंगे इलाज, सिविल सर्जन के खिलाफ चिकित्सकों का आंदोलन

CG

जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने सिविल सर्जन पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है.

जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के खिलाफ डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ इकबाल हुसैन ने सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल के ऊपर लगे आरोपों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ओपीडी में इलाज बंद करने का ऐलान किया है. उन्होंने इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जिला और प्रदेश में भी विस्तार करने की चेतावनी दी.

जांजगीर चांपा जिला अस्पताल में सिविल सर्जन दीपक जायसवाल पर सीनियर स्टॉफ नर्स के साथ अभद्रता किए जाने और पद का दुरुपयोग कर सीनियर डॉक्टर्स पर रौब दिखाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने 5 मार्च को कलेक्टर से इसकी शिकायत की. जिस पर जिस पर कलेक्टर ने तीन सदस्यी जांच कमेटी बनाई और जांच शुरू हुआ.

डॉक्टरों का आरोप है कि जांच के दौरान भी सिविल सर्जन ने पद में रहते हुए नर्सो को धमकाने और अपनी पहुंच स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से होने का दावा करते हुए कुछ नहीं बिगड़ने का दावा किया. साथ ही विरोध करने वालों को धमकी देने का भी आरोप डॉक्टरों ने लगाया. जिसके बाद डॉक्टरों ने सिविल सर्जन दीपक जायसवाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज से OPD बंद करने का ऐलान किया.

छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ इकबाल हुसैन ने बताया कि सिविल सर्जन दीपक जायसवाल ने शासन की नीति के विरोध में कई काम किए हैं. अपनी मर्जी से डॉक्टर और नर्सो को प्रतिनियुक्ति पर भेज रहे हैं. जिला अस्पताल में संसाधन और चिकित्सकीय स्टॉफ की कमी के बाद भी 100 बिस्तर के अस्पताल में 200 मरीजों की भर्ती कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी के बाद भी डॉक्टर और पूरा स्टॉफ मरीजों का उपचार कर रहा है इसके बाद भी सिविल सर्जन सभी का अपमान करते हैं.

हमारा मांग है कि जब जांच चल रही है उसके बावजूद भी सिविल सर्जन पद पर बने हुए हैं. पद पर रहते हुए मुख्य नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग पर भेज दिए हैं. उसके बाद रोज दबाव बनाया जा रहा है कि नर्सिंग स्टाफ ने जो बयान दिया है उसे बदल लें. यदि वे पद पर बने रहेंगे तो डायरेक्ट या इनडायरेक्टर प्रेशर बने रहेंगे. किसी और को उनकी जगह पर बैठाना चाहिए. अभी ओपीडी का बहिष्कार कर रहे हैं.- डॉ इकबाल हुसैन, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल और स्टॉफ के बीच उपजे विवाद के बाद इंवेस्टीगेशन टीम ने जांच पूरी कर ली है. अब एडिशनल कलेक्टर खुद शिकायतकर्ता डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ का बयान दर्ज कर रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जिला हॉस्पिटल में OPD डॉक्टर नहीं करेंगे इलाज, सिविल सर्जन के खिलाफ चिकित्सकों का आंदोलन

CG

जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के खिलाफ डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ इकबाल हुसैन ने सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल के ऊपर लगे आरोपों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ओपीडी में इलाज बंद करने का ऐलान किया है. उन्होंने इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जिला और प्रदेश में भी विस्तार करने की चेतावनी दी.

जांजगीर चांपा जिला अस्पताल में सिविल सर्जन दीपक जायसवाल पर सीनियर स्टॉफ नर्स के साथ अभद्रता किए जाने और पद का दुरुपयोग कर सीनियर डॉक्टर्स पर रौब दिखाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने 5 मार्च को कलेक्टर से इसकी शिकायत की. जिस पर जिस पर कलेक्टर ने तीन सदस्यी जांच कमेटी बनाई और जांच शुरू हुआ.

डॉक्टरों का आरोप है कि जांच के दौरान भी सिविल सर्जन ने पद में रहते हुए नर्सो को धमकाने और अपनी पहुंच स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से होने का दावा करते हुए कुछ नहीं बिगड़ने का दावा किया. साथ ही विरोध करने वालों को धमकी देने का भी आरोप डॉक्टरों ने लगाया. जिसके बाद डॉक्टरों ने सिविल सर्जन दीपक जायसवाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज से OPD बंद करने का ऐलान किया.

छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ इकबाल हुसैन ने बताया कि सिविल सर्जन दीपक जायसवाल ने शासन की नीति के विरोध में कई काम किए हैं. अपनी मर्जी से डॉक्टर और नर्सो को प्रतिनियुक्ति पर भेज रहे हैं. जिला अस्पताल में संसाधन और चिकित्सकीय स्टॉफ की कमी के बाद भी 100 बिस्तर के अस्पताल में 200 मरीजों की भर्ती कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी के बाद भी डॉक्टर और पूरा स्टॉफ मरीजों का उपचार कर रहा है इसके बाद भी सिविल सर्जन सभी का अपमान करते हैं.

हमारा मांग है कि जब जांच चल रही है उसके बावजूद भी सिविल सर्जन पद पर बने हुए हैं. पद पर रहते हुए मुख्य नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग पर भेज दिए हैं. उसके बाद रोज दबाव बनाया जा रहा है कि नर्सिंग स्टाफ ने जो बयान दिया है उसे बदल लें. यदि वे पद पर बने रहेंगे तो डायरेक्ट या इनडायरेक्टर प्रेशर बने रहेंगे. किसी और को उनकी जगह पर बैठाना चाहिए. अभी ओपीडी का बहिष्कार कर रहे हैं.- डॉ इकबाल हुसैन, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल और स्टॉफ के बीच उपजे विवाद के बाद इंवेस्टीगेशन टीम ने जांच पूरी कर ली है. अब एडिशनल कलेक्टर खुद शिकायतकर्ता डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ का बयान दर्ज कर रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/opd-doctors-will-not-treat-doctors-agitation-against-civil-surgeon/article-13494

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.