भाजपा नेता के खेत में उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस ने उखाड़ी पूरी फसल

दुर्ग/भिलाई

On

करंट वाले तार से घेरा गया था खेत, करीब 62 हजार किलो अफीम जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला उजागर किया है। समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को उखाड़कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी फसल को हटाकर चार ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। जब्त अफीम का कुल वजन लगभग 62 हजार किलो बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है।

यह कार्रवाई जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार खेत में उगाई गई पूरी अफीम की फसल को उखाड़ लिया गया है और अब पर्यावरण विभाग से अनुमति मिलने के बाद इसे नष्ट किया जाएगा। नष्टीकरण की प्रक्रिया प्रशासनिक पैनल की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खेत की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। शिवनाथ नदी की ओर लगी फेंसिंग के पास गेट में करंट वाले तार जोड़े गए थे ताकि बाहरी लोगों की एंट्री रोकी जा सके। इसके अलावा खेत के सामने की ओर सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे।

पुलिस ने 6 मार्च को इस मामले में छापा मारकर कार्रवाई शुरू की थी। अगले चार दिनों तक लगातार अभियान चलाकर 10 मार्च तक सभी पौधों को उखाड़ लिया गया। शुरुआत में फसल को नष्ट करने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन फसल की मात्रा अधिक होने के कारण बाद में बुलडोजर की मदद ली गई। इस दौरान मनरेगा के मजदूरों को भी काम में लगाया गया।

मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों के मोबाइल फोन बंद होने से उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है, लेकिन जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

सोमवार को पुलिस ने विकास बिश्नोई के घर और गोदाम में भी छापा मारा। तलाशी के दौरान 10 ग्राम अफीम, 200 ग्राम खसखस, अफीम के बीज, चीरा लगाने वाला औजार, सात बोरी डोडा, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि इनका उपयोग अफीम की खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों में किया जा रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, वह प्रीतिबाला और मधुमती ताम्रकार के नाम पर दर्ज है, जो रिश्ते में विनायक ताम्रकार की बहन बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं।

महिलाओं ने अपने बयानों में अफीम की खेती की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि विनायक ताम्रकार उन्हें खेत में जाने तक नहीं देता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/opium-was-being-grown-in-the-field-of-bjp-leader/article-47801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.