विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे, कहा- पिस रहा किसान चिंता में

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष के बीच तीखे सवाल-जवाब हुए. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बारदाना खरीदी ठीक से नहीं हुई. टोकन ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में किसान पिसते जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हुआ. सत्र के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने अवैध रूप से जमीन कब्जे का मुद्दा उठाया. उन्होंने बिलासपुर में शासकीय भूमि पर 2021 से 2024 तक के अवैध कब्जों और निर्माण की जानकारी मांगी. इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जिले में 563 शिकायतें मिली हैं. उनके जवाब पर शुक्ला ने कहा कि जवाब गलत है. पट्टा सर्वे में 13273 पट्टे के सर्वे की जानकारी मिली है. पूर्ववर्ती व्यवस्था में शासकीय जमीनों की बंदरबाट हुई है. अधिकारियों पर भी कार्रवाई नहीं हुई.

इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पट्टा बांटने में अनियमितता हुई तो उसकी जांच होगी. इस पर विधायक शुक्ला ने कहा कि दस्तावेज पर शासकीय जमीन अंकित है, लेकिन असल में नहीं है. इसकी जांच कराएं. इसके बाद वर्मा ने इस मामले की जांच करने की बात कही. इसके बाद विधायक धरम जीत सिंह ने कहा कि जहां सरकारी जमीनों पर कब्जा है वहां कलेक्टर से जांच कराएंगे. उसके बाद जमीनों को चिन्हितकर कार्रवाई करेंगे. मंत्री टंकराम वर्मा ने परीक्षण जांच कराएंगे, कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाएंगे.

वन भूमि को लेकर हुए सवाल
प्रश्नकाल के ही दौरान विधायक प्रबोध मिंज ने वन संरक्षण अधिनियम को लेकर हो रहे काम को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि कि कितनी सड़कों के लिए अनापत्ति दी गई. इसके जवाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 25 सड़कों के लिए अनापत्ति मांगी गई. इसके बाद प्रबोध मिंज ने कहा कि जनजाति समाज के विकास के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. इसके साथ ही विधानसभा में प्रश्नकाल समाप्त हो गया. शून्य काल में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यादेश से जुड़े पत्रों को पटल पर रखा. उन्होंने नगर पालिका संशोधन अध्यादेश के चार पत्रों को पटल पर रखा. मंत्री राम विचार नेताम ने अनुसूचित जनजाति आयोग 18वां वार्षिक प्रतिवेदन रखा. मंत्री केदार कश्यप ने सहकारी विपरण संघ के प्रतिवेदन समेत अन्य विधेयक पटल पर रखे. मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल विभागीय विधेयक पटल पर रखा.

किसान चिंता में- पूर्व सीएम बघेल
इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बारदाना खरीदी ठीक से नहीं हुई. किसी सोसाइटी में बारदाना है, तो कहीं नहीं है. टोकन ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में किसान पिसते जा रहे हैं. किसान चिंतित हैं कि धान खरीदी होगी या नहीं. अब तक एक तिहाई धान की खरीदी ही हुई है. राइस मिलर, डेटा ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, कई धान खरीदी केंद्र में खरीदी बंद हैं.CG V

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे, कहा- पिस रहा किसान चिंता में

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हुआ. सत्र के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने अवैध रूप से जमीन कब्जे का मुद्दा उठाया. उन्होंने बिलासपुर में शासकीय भूमि पर 2021 से 2024 तक के अवैध कब्जों और निर्माण की जानकारी मांगी. इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जिले में 563 शिकायतें मिली हैं. उनके जवाब पर शुक्ला ने कहा कि जवाब गलत है. पट्टा सर्वे में 13273 पट्टे के सर्वे की जानकारी मिली है. पूर्ववर्ती व्यवस्था में शासकीय जमीनों की बंदरबाट हुई है. अधिकारियों पर भी कार्रवाई नहीं हुई.

इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पट्टा बांटने में अनियमितता हुई तो उसकी जांच होगी. इस पर विधायक शुक्ला ने कहा कि दस्तावेज पर शासकीय जमीन अंकित है, लेकिन असल में नहीं है. इसकी जांच कराएं. इसके बाद वर्मा ने इस मामले की जांच करने की बात कही. इसके बाद विधायक धरम जीत सिंह ने कहा कि जहां सरकारी जमीनों पर कब्जा है वहां कलेक्टर से जांच कराएंगे. उसके बाद जमीनों को चिन्हितकर कार्रवाई करेंगे. मंत्री टंकराम वर्मा ने परीक्षण जांच कराएंगे, कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाएंगे.

वन भूमि को लेकर हुए सवाल
प्रश्नकाल के ही दौरान विधायक प्रबोध मिंज ने वन संरक्षण अधिनियम को लेकर हो रहे काम को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि कि कितनी सड़कों के लिए अनापत्ति दी गई. इसके जवाब में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 25 सड़कों के लिए अनापत्ति मांगी गई. इसके बाद प्रबोध मिंज ने कहा कि जनजाति समाज के विकास के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. इसके साथ ही विधानसभा में प्रश्नकाल समाप्त हो गया. शून्य काल में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यादेश से जुड़े पत्रों को पटल पर रखा. उन्होंने नगर पालिका संशोधन अध्यादेश के चार पत्रों को पटल पर रखा. मंत्री राम विचार नेताम ने अनुसूचित जनजाति आयोग 18वां वार्षिक प्रतिवेदन रखा. मंत्री केदार कश्यप ने सहकारी विपरण संघ के प्रतिवेदन समेत अन्य विधेयक पटल पर रखे. मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल विभागीय विधेयक पटल पर रखा.

किसान चिंता में- पूर्व सीएम बघेल
इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बारदाना खरीदी ठीक से नहीं हुई. किसी सोसाइटी में बारदाना है, तो कहीं नहीं है. टोकन ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में किसान पिसते जा रहे हैं. किसान चिंतित हैं कि धान खरीदी होगी या नहीं. अब तक एक तिहाई धान की खरीदी ही हुई है. राइस मिलर, डेटा ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, कई धान खरीदी केंद्र में खरीदी बंद हैं.CG V

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/opposition-raised-many-issues-in-the-winter-session-of-the/article-5592

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.