नलवा सीमेंट खदान का विरोध तेज़: 6 गांवों के 55 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने जनसुनवाई रोकी

Raipur, CG

खरोरा क्षेत्र में प्रस्तावित नलवा सीमेंट प्लांट की खदान को लेकर जनआक्रोश फूट पड़ा है। रायपुर से लगे इस क्षेत्र में छह गांवों के लगभग 55 हजार लोग खदान से प्रभावित होंगे, जिसे लेकर सोमवार को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ही भारी विरोध देखने को मिला।

टेंट लगाकर एक रात पहले से डटे ग्रामीणों ने जनसुनवाई को हर हाल में रोकने की ठान ली है।

बारिश और कठिन हालात के बावजूद ग्रामीण मोतिमपुर में डटे हुए हैं। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

ग्रामीण बोले: नहीं होने देंगे विस्फोट, मकानों की नींव को खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि खदान में होने वाले विस्फोट से उनके मकानों की नींव हिल सकती है। लगातार कंपन और आवाज के कारण इलाके की शांति और सुरक्षा दोनों ही खतरे में आ सकती है। पचरी, छडिया, मंधईपुर, नहरडीह, मोतिमपुर और आलेसुर जैसे गांव खदान से महज 90 से 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।

बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल
गांववासियों ने बताया कि खदान का संचालन दो शिफ्ट में किया जाएगा और भारी ट्रकों का आना-जाना रात में भी जारी रहेगा। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है क्योंकि कई स्कूल मुख्य सड़कों पर स्थित हैं जहां से खनिज ट्रक गुजरेंगे।

आत्मदाह की चेतावनी, माहौल तनावपूर्ण
पचरी गांव के सरपंच व सरपंच संघ के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुबह से ही ग्रामीण और जनप्रतिनिधि जनसुनवाई स्थल पर जुटे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जनसुनवाई कराई गई तो ग्रामीण आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं।

जनता का सवाल: विकास की कीमत क्यों हम चुकाएं?
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न खदान से रोजगार मिलेगा और न ही मुआवजा या सुरक्षा। ऐसे में वे खदान की स्थापना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नलवा सीमेंट खदान का विरोध तेज़: 6 गांवों के 55 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने जनसुनवाई रोकी

Raipur, CG

टेंट लगाकर एक रात पहले से डटे ग्रामीणों ने जनसुनवाई को हर हाल में रोकने की ठान ली है।

बारिश और कठिन हालात के बावजूद ग्रामीण मोतिमपुर में डटे हुए हैं। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

ग्रामीण बोले: नहीं होने देंगे विस्फोट, मकानों की नींव को खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि खदान में होने वाले विस्फोट से उनके मकानों की नींव हिल सकती है। लगातार कंपन और आवाज के कारण इलाके की शांति और सुरक्षा दोनों ही खतरे में आ सकती है। पचरी, छडिया, मंधईपुर, नहरडीह, मोतिमपुर और आलेसुर जैसे गांव खदान से महज 90 से 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।

बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल
गांववासियों ने बताया कि खदान का संचालन दो शिफ्ट में किया जाएगा और भारी ट्रकों का आना-जाना रात में भी जारी रहेगा। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है क्योंकि कई स्कूल मुख्य सड़कों पर स्थित हैं जहां से खनिज ट्रक गुजरेंगे।

आत्मदाह की चेतावनी, माहौल तनावपूर्ण
पचरी गांव के सरपंच व सरपंच संघ के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुबह से ही ग्रामीण और जनप्रतिनिधि जनसुनवाई स्थल पर जुटे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जनसुनवाई कराई गई तो ग्रामीण आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं।

जनता का सवाल: विकास की कीमत क्यों हम चुकाएं?
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न खदान से रोजगार मिलेगा और न ही मुआवजा या सुरक्षा। ऐसे में वे खदान की स्थापना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/opposition-to-nalwa-cement-mines-55-thousand-people-affected-by/article-28745

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.