छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, रायपुर समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के लोगों को आज गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों में बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। राजधानी में शनिवार देर रात से हुई हल्की बारिश के चलते मौसम में नरमी आई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर और राजनांदगांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बौछारें पड़ने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 बीते 24 घंटे का मौसम अपडेट

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 रायपुर का मौसम कैसा रहेगा आज?

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में कुछ समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 मानसून की हलचल शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व मानसून अगले 2–3 दिनों में दक्षिण अरब सागर, अंडमान निकोबार, बंगाल की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। इसके अतिरिक्त एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, रायपुर समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Raipur, CG

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायपुर और राजनांदगांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में इन क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बौछारें पड़ने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 बीते 24 घंटे का मौसम अपडेट

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 रायपुर का मौसम कैसा रहेगा आज?

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में कुछ समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 मानसून की हलचल शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व मानसून अगले 2–3 दिनों में दक्षिण अरब सागर, अंडमान निकोबार, बंगाल की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। इसके अतिरिक्त एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/orange-alert-issued-in-8-districts-including-raipur-today-in/article-21297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.