- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भीषण गर्मी के बीच 1 मई से स्कूलों में समर कैंप का आदेश, शिक्षकों और पालकों में नाराजगी
भीषण गर्मी के बीच 1 मई से स्कूलों में समर कैंप का आदेश, शिक्षकों और पालकों में नाराजगी
Raypur, cg
एक ओर जहां भीषण गर्मी और लू के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर 1 मई से समर कैंप आयोजित करने का आदेश जारी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी द्वारा जारी निर्देशों में समर कैंप को स्वैच्छिक बताया गया है, लेकिन इसके बावजूद इस फैसले को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
1 मई से 15 जून तक चलेंगे समर कैंप
शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि 1 मई से 15 जून तक स्कूलों अथवा सामुदायिक स्थलों पर समर कैंप आयोजित किए जाएं। इन कैंपों का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना बताया गया है।
पत्र में कहा गया है कि समर कैंप के दौरान बच्चों को कला, शिल्प, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। इसके साथ ही, बच्चों को गांव या शहर के पास स्थित बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
स्वैच्छिक कैंप, लेकिन बजट नहीं मिलेगा
शिक्षा सचिव परदेशी ने स्पष्ट किया है कि समर कैंप स्वैच्छिक रहेगा और इसका समय सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से समर कैंप के आयोजन के लिए कोई अतिरिक्त बजट प्रदान नहीं किया जाएगा। स्कूलों को शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से इन कैंपों का संचालन करना होगा।
शिक्षकों और अभिभावकों में नाराजगी
गर्म हवाओं और लू के बीच समर कैंप और संस्थानों के भ्रमण के आदेश से शिक्षकों और पालकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जब बच्चों की सुरक्षा के लिए गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं, तो फिर ऐसे जोखिम भरे मौसम में कैंप और भ्रमण कराना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है।
अब देखना होगा कि इस आदेश पर अमल कितनी जगहों पर होता है और इसे लेकर सरकार की तरफ से आगे कोई राहत मिलती है या नहीं।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए