सरगुजा की खड़गंवा उप समिति में धान का फर्जीवाड़ा, 70 लाख का 5 हजार से ज्यादा बोरा धान गायब

Sarguja, CG

सरगुजा में धान खरीदी समितियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है इस दौरान कई बड़े खुलासे हो रहे हैं.

जिले में धान खरीदी पूरी हुए 1 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक समितियों से पूरे धान का उठाव नहीं हो सका है. इस बीच एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां एक समिति में ही करीब 5 हजार बोरे धान की खरीदी कागजों में कर ली गई है. जब समितियों का भौतिक सत्यापन किया गया तो इस मामले का खुलासा हुआ. अब विभाग जिले की सभी समितियों के सत्यापन की बात कह रहा है, जिससे फर्जीवाड़े का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि अभी उठाव पूरा नहीं हो सका है.

मामला सरगुजा के मैनपाट विकासखंड के राजापुर समिति के उप समिति खड़गवां धान खरीदी केंद्र का है. इस केंद्र में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. खड़गवां धान खरीदी में जब भौतिक सत्यापन किया गया तो यहां करीब 2291 क्विंटल धान कम पाया गया यानी 5700 बोरा धान गायब गायब था.

जब अधिकारियों ने पड़ताल की तो पता चला कि यहां पदस्थ धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कागजों में ही धान की खरीदी कर दी. गायब धान की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है.

Paddy Fraud Chhattisgarh
सरगुजा में धान का फर्जीवाड़ा 

सरगुजा जिले में 39 समितियों के 58 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की गई है. ऐसे में खड़गवां धान खरीदी में सामने आई बड़ी गड़बड़ी के बाद जिले भर के समितियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. जिला खाद अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव का कहना है कि अन्य समितियों में धान का उठाव जारी है और इसके बाद ही धान के शॉर्टेज का पता लगाया जाएगा. हालांकि अधिकारी का ये भी कहना है कि खड़गवां में सामने आये फर्जीवाड़े को लेकर वसूली और एफआईआर की कार्रवाई भी की जा सकती है.

Paddy Fraud Chhattisgarh
70 लाख का धान गायब 

सरगुजा में एक समिति में सामने आए फर्जीवाड़े से ये बात साफ है कि शासन की लाख कोशिशों के बाद भी धान की खरीदी में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है. ये फर्जीवाड़ा और भी समितियों में हो सकता है, क्योंकि अभी भी उठाव बाकी है. ऐसे में जरूरत है कि सभी समितियों में इसकी बारीकी से जांच कराई जाए ताकि फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सरगुजा की खड़गंवा उप समिति में धान का फर्जीवाड़ा, 70 लाख का 5 हजार से ज्यादा बोरा धान गायब

Sarguja, CG

जिले में धान खरीदी पूरी हुए 1 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक समितियों से पूरे धान का उठाव नहीं हो सका है. इस बीच एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां एक समिति में ही करीब 5 हजार बोरे धान की खरीदी कागजों में कर ली गई है. जब समितियों का भौतिक सत्यापन किया गया तो इस मामले का खुलासा हुआ. अब विभाग जिले की सभी समितियों के सत्यापन की बात कह रहा है, जिससे फर्जीवाड़े का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि अभी उठाव पूरा नहीं हो सका है.

मामला सरगुजा के मैनपाट विकासखंड के राजापुर समिति के उप समिति खड़गवां धान खरीदी केंद्र का है. इस केंद्र में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. खड़गवां धान खरीदी में जब भौतिक सत्यापन किया गया तो यहां करीब 2291 क्विंटल धान कम पाया गया यानी 5700 बोरा धान गायब गायब था.

जब अधिकारियों ने पड़ताल की तो पता चला कि यहां पदस्थ धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कागजों में ही धान की खरीदी कर दी. गायब धान की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है.

Paddy Fraud Chhattisgarh
सरगुजा में धान का फर्जीवाड़ा 

सरगुजा जिले में 39 समितियों के 58 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की गई है. ऐसे में खड़गवां धान खरीदी में सामने आई बड़ी गड़बड़ी के बाद जिले भर के समितियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. जिला खाद अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव का कहना है कि अन्य समितियों में धान का उठाव जारी है और इसके बाद ही धान के शॉर्टेज का पता लगाया जाएगा. हालांकि अधिकारी का ये भी कहना है कि खड़गवां में सामने आये फर्जीवाड़े को लेकर वसूली और एफआईआर की कार्रवाई भी की जा सकती है.

Paddy Fraud Chhattisgarh
70 लाख का धान गायब 

सरगुजा में एक समिति में सामने आए फर्जीवाड़े से ये बात साफ है कि शासन की लाख कोशिशों के बाद भी धान की खरीदी में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है. ये फर्जीवाड़ा और भी समितियों में हो सकता है, क्योंकि अभी भी उठाव बाकी है. ऐसे में जरूरत है कि सभी समितियों में इसकी बारीकी से जांच कराई जाए ताकि फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/paddy-fraud-in-surgujas-kharaganga-sub-committee-more-than-5/article-12965

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.