बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: नाले में बह गई कार, 3 साल का मासूम लापता; 8 लोग तैरकर बचे

Bilaspur, CG

हरेली पर्व के दिन शिव मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक कार नाले के तेज बहाव में बह गई। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के तुंगन नाले की है, जहां बारिश के चलते पुल के ऊपर करीब तीन फीट तक पानी बह रहा था।

कार में सवार कुल 9 लोगों में से 8 किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन एक 3 वर्षीय मासूम तेज बहाव में लापता हो गया।

पानी के तेज बहाव में बह गई कार

यह हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ जब खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार तुंगन नाले के पुल से गुजर रही थी, तेज बहाव ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार करीब 60 फीट दूर बह गई।

मां का हाथ छूटा और मासूम बह गया

कार में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 5 बच्चे सवार थे। बहाव के दौरान 8 लोग कार का दरवाजा खोलकर किसी तरह बाहर निकल आए, जिनमें चार बच्चे भी सुरक्षित थे। लेकिन 3 साल का तेजस पानी में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेजस की मां ने उसे पकड़ा हुआ था लेकिन तेज धार के कारण हाथ छूट गया और बच्चा बह गया।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, बच्चा अब भी लापता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। टीआई गोपाल सतपथी ने अपनी टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा और तेज पानी के कारण रात में रेस्क्यू में बाधाएं आईं। आज सुबह भी रेस्क्यू अभियान जारी है, लेकिन मासूम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बिलासपुर के यदुनंदन नगर सहित कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे हालात सामान्य नहीं हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: नाले में बह गई कार, 3 साल का मासूम लापता; 8 लोग तैरकर बचे

Bilaspur, CG

कार में सवार कुल 9 लोगों में से 8 किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन एक 3 वर्षीय मासूम तेज बहाव में लापता हो गया।

पानी के तेज बहाव में बह गई कार

यह हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ जब खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार तुंगन नाले के पुल से गुजर रही थी, तेज बहाव ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार करीब 60 फीट दूर बह गई।

मां का हाथ छूटा और मासूम बह गया

कार में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 5 बच्चे सवार थे। बहाव के दौरान 8 लोग कार का दरवाजा खोलकर किसी तरह बाहर निकल आए, जिनमें चार बच्चे भी सुरक्षित थे। लेकिन 3 साल का तेजस पानी में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेजस की मां ने उसे पकड़ा हुआ था लेकिन तेज धार के कारण हाथ छूट गया और बच्चा बह गया।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, बच्चा अब भी लापता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। टीआई गोपाल सतपथी ने अपनी टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा और तेज पानी के कारण रात में रेस्क्यू में बाधाएं आईं। आज सुबह भी रेस्क्यू अभियान जारी है, लेकिन मासूम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बिलासपुर के यदुनंदन नगर सहित कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे हालात सामान्य नहीं हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-accident-flowed-in-bilaspur-car-3-year-old-innocent/article-28779

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.