- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने कुचला मवेशियों का झुंड, 18 गायों की मौत
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने कुचला मवेशियों का झुंड, 18 गायों की मौत
Bilaspur, CG
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 18 गायों की जान चली गई, जब रायगढ़-रायपुर नेशनल हाईवे पर बैठे मवेशियों के झुंड को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
हादसे में करीब पांच अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ार-सारधा चौक के पास घटी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मस्तूरी-रायपुर नेशनल हाईवे पर रोज़ की तरह रात में भी कुछ गायें, बैल और बछड़े सड़क किनारे बैठे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार वाहन आया और मवेशियों को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल अवस्था में इधर-उधर पड़े मिले। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया।
सोमवार सुबह जब गौसेवकों को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल मवेशियों को उपचार हेतु भेजा गया, जबकि मृत गायों का अंतिम संस्कार हाईवे किनारे ही किया गया। इसके बाद गौसेवकों ने चकरभाठा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह हादसा पिछले 13 दिनों में मवेशियों की मौत का दूसरा मामला है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईकोर्ट द्वारा सड़क पर घूमते मवेशियों की रोकथाम को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन उनकी अनदेखी होती प्रतीत हो रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए