छत्तीसगढ़ के कोरिया में दर्दनाक हादसा, सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत

कोरिया (छत्तीसगढ़)।

जिले के पटना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिनदिया बांध पारा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के दो मासूम भाइयों की सांप काटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, हर आंख नम और हर दिल भारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी प्रताप राजवाड़े के दोनों बेटे — 13 वर्षीय सूर्यभान राजवाड़े और उसका छोटा भाई मानव राजवाड़े — अपनी मां भाग्यश्री और पिता के साथ बिस्तर पर सोए हुए थे। रात के करीब अचानक दोनों बच्चों को पेट में तेज दर्द हुआ और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हालत बिगड़ती चली गई।

परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया, लेकिन रास्ते में छोटे बेटे मानव ने दम तोड़ दिया। बड़े बेटे सूर्यभान को गंभीर अवस्था में बैकुंठपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों मासूमों की एक साथ मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

इस हादसे का असर इतना गहरा है कि बच्चों की मां भाग्यश्री की भी मानसिक और शारीरिक हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस हृदयविदारक हादसे से स्तब्ध है और परिवार के दुख में शरीक हो रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सांत्वना देने के साथ-साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के कोरिया में दर्दनाक हादसा, सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत

कोरिया (छत्तीसगढ़)।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी प्रताप राजवाड़े के दोनों बेटे — 13 वर्षीय सूर्यभान राजवाड़े और उसका छोटा भाई मानव राजवाड़े — अपनी मां भाग्यश्री और पिता के साथ बिस्तर पर सोए हुए थे। रात के करीब अचानक दोनों बच्चों को पेट में तेज दर्द हुआ और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हालत बिगड़ती चली गई।

परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया, लेकिन रास्ते में छोटे बेटे मानव ने दम तोड़ दिया। बड़े बेटे सूर्यभान को गंभीर अवस्था में बैकुंठपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों मासूमों की एक साथ मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

इस हादसे का असर इतना गहरा है कि बच्चों की मां भाग्यश्री की भी मानसिक और शारीरिक हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस हृदयविदारक हादसे से स्तब्ध है और परिवार के दुख में शरीक हो रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सांत्वना देने के साथ-साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-accident-in-korea-of-chhattisgarh-killed-two-brothers-due/article-22671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.