- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, चालक फरार
Mahasamund, CG
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक एक चलती ट्रक के पीछे से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई।
यह दुर्घटना तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब होटल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और ट्रक दोनों ही घोड़ारी से तुमगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला।
पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन दोनों युवक आरंग क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
हादसे की सूचना मिलने पर तुमगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में आगे की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए