लव मैरिज का दर्दनाक अंत: संदिग्ध मौत के 10 दिन बाद विवाहिता की लाश बाहर निकली

BILASPUR, CG

बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लव मैरिज के पाँच साल बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दफनाने के 10 दिन बाद पुलिस ने शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति और ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगने के बाद अब पूरा मामला नए मोड़ पर पहुँच गया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव की है।

कौन थी जया और कैसे हुई मौत?

23 वर्षीय जया सांडे ने पाँच साल पहले प्रेम संबंधों के बाद अपने ही गांव के अर्जुन सांडे से शादी की थी। परिवार की सहमति से हुआ यह विवाह हमेशा शांत नहीं था—मायके पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही विवाद और तनाव चलते थे।

बताया गया कि 27 नवंबर को जया घर के कार्य कर रही थी तभी अचानक तबीयत बिगड़ने की बात उसने ससुराल वालों को बताई और कमरे में आराम करने चली गई। कुछ देर बाद जब परिवारजन कमरे में गए तो जया मृत पड़ी थी।

घटना की सूचना तुरंत दोनों पक्षों के परिजनों को दी गई। जया के मायके वालों ने पहुंचते ही हंगामा किया और मौत को संदिग्ध बताते हुए कई आरोप लगाए। ग्रामवासियों ने उन्हें सलाह दी कि मामले को शांतिपूर्वक पुलिस के सामने रखें।

अंतिम संस्कार और उसके बाद हत्याका आरोप

तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव वालों की मध्यस्थता में मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार की अनुमति तो दे दी, लेकिन बाद में उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि जया की तबीयत अचानक बिगड़ने का दावा संदिग्ध है और उसमें किसी तरह की साजिश हो सकती है।

10 दिन बाद कब्र खुदी, शव निकाला गया

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चकरभाठा पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी से अनुमति प्राप्त की। इसके बाद राजस्व अधिकारियों, पुलिस टीम और गवाहों की मौजूदगी में कब्र खोदकर जया का शव बाहर निकाला गया

अब शव का पोस्टमार्टम सिम्स अस्पताल में कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जया की मौत वास्तव में बीमारी से हुई थी या फिर उसके पीछे कोई आपराधिक वजह थी।

पुलिस जांच जारी, खुलेंगे राज

पुलिस ने कहा है कि परिजनों के आरोपों, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर गहरी चर्चा है, वहीं जया के मायके वाले अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2025 By दैनिक जागरण

लव मैरिज का दर्दनाक अंत: संदिग्ध मौत के 10 दिन बाद विवाहिता की लाश बाहर निकली

BILASPUR, CG

बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लव मैरिज के पाँच साल बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दफनाने के 10 दिन बाद पुलिस ने शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति और ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगने के बाद अब पूरा मामला नए मोड़ पर पहुँच गया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव की है।

कौन थी जया और कैसे हुई मौत?

23 वर्षीय जया सांडे ने पाँच साल पहले प्रेम संबंधों के बाद अपने ही गांव के अर्जुन सांडे से शादी की थी। परिवार की सहमति से हुआ यह विवाह हमेशा शांत नहीं था—मायके पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही विवाद और तनाव चलते थे।

बताया गया कि 27 नवंबर को जया घर के कार्य कर रही थी तभी अचानक तबीयत बिगड़ने की बात उसने ससुराल वालों को बताई और कमरे में आराम करने चली गई। कुछ देर बाद जब परिवारजन कमरे में गए तो जया मृत पड़ी थी।

घटना की सूचना तुरंत दोनों पक्षों के परिजनों को दी गई। जया के मायके वालों ने पहुंचते ही हंगामा किया और मौत को संदिग्ध बताते हुए कई आरोप लगाए। ग्रामवासियों ने उन्हें सलाह दी कि मामले को शांतिपूर्वक पुलिस के सामने रखें।

अंतिम संस्कार और उसके बाद हत्याका आरोप

तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव वालों की मध्यस्थता में मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार की अनुमति तो दे दी, लेकिन बाद में उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि जया की तबीयत अचानक बिगड़ने का दावा संदिग्ध है और उसमें किसी तरह की साजिश हो सकती है।

10 दिन बाद कब्र खुदी, शव निकाला गया

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चकरभाठा पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी से अनुमति प्राप्त की। इसके बाद राजस्व अधिकारियों, पुलिस टीम और गवाहों की मौजूदगी में कब्र खोदकर जया का शव बाहर निकाला गया

अब शव का पोस्टमार्टम सिम्स अस्पताल में कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जया की मौत वास्तव में बीमारी से हुई थी या फिर उसके पीछे कोई आपराधिक वजह थी।

पुलिस जांच जारी, खुलेंगे राज

पुलिस ने कहा है कि परिजनों के आरोपों, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर गहरी चर्चा है, वहीं जया के मायके वाले अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-end-of-love-marriage-married-womans-dead-body-found/article-39418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.