कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की पिकअप पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल

Kondagaon, CG

जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब 25 लोगों से भरी एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वाहन में सवार अधिकतर महिलाएं थीं, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रही थीं।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा भूमका दीगानार के समीप रात करीब 10 बजे हुआ। पोटपारा बोरई गांव के निवासी एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर मोहपाल डिगा से लौट रहे थे, जब रास्ते में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप वाहन पलट गई।

मारे गए तीन में दो महिलाएं शामिल

हादसे में 60 वर्षीय मंगली बाई और 70 वर्षीय बुधियारीन नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुरुष की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घायलों में कई महिलाएं शामिल हैं, जिनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि एंबुलेंस और पुलिस देर से पहुंची, जिसके चलते घायलों को निजी वाहनों की मदद से फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटते ही कई लोग वाहन के नीचे दब गए और कुछ लोग बेहोश हो गए। कुछ लोगों को भीतरूनी चोटें आई हैं, जो दिख नहीं रही लेकिन दर्द लगातार बना हुआ है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे

बड़ेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा: चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की पिकअप पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल

Kondagaon, CG

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा भूमका दीगानार के समीप रात करीब 10 बजे हुआ। पोटपारा बोरई गांव के निवासी एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर मोहपाल डिगा से लौट रहे थे, जब रास्ते में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप वाहन पलट गई।

मारे गए तीन में दो महिलाएं शामिल

हादसे में 60 वर्षीय मंगली बाई और 70 वर्षीय बुधियारीन नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुरुष की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घायलों में कई महिलाएं शामिल हैं, जिनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि एंबुलेंस और पुलिस देर से पहुंची, जिसके चलते घायलों को निजी वाहनों की मदद से फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटते ही कई लोग वाहन के नीचे दब गए और कुछ लोग बेहोश हो गए। कुछ लोगों को भीतरूनी चोटें आई हैं, जो दिख नहीं रही लेकिन दर्द लगातार बना हुआ है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे

बड़ेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-road-accident-in-kondagaon-people-returning-from-chouthia-program/article-24402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.