महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्राइवर को आई झपकी, कार हाईवा से टकराई; बैंक मैनेजर के माता-पिता समेत 3 की मौत

Mahasamund, CG

On

जिले के कोडार बांध के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोकारो (झारखंड) से रायपुर लौट रहा एक परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया जब कार चालक को नींद की झपकी आ गई।

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक से जा टकराई, जिससे एसबीआई बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंक अधिकारी, उनकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

झारखंड से लौट रहे थे बैंक अधिकारी, कोडार के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन अभिषेक, जो कि नरहरपुर (कांकेर) स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मैनेजर हैं, अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड के बोकारो से कार द्वारा रायपुर लौट रहे थे। कार में उनके माता-पिता अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पांडेय (65), पत्नी खुशबू कुमारी, 6 वर्षीय बेटा ध्रुव अभिषेक और चालक ईश्वर ध्रुव (34) सवार थे।

रात करीब 1:30 बजे, जब वाहन कोडार बांध के पास पहुंचा, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई। नियंत्रण खो बैठी कार तेज रफ्तार में खड़े हाईवा ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

मौके पर तीन की मौत, तीन गंभीर

हादसे में बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल इलाज के लिए महासमुंद अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लापरवाही बना हादसे का कारण, हाईवा चालक पर FIR

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाईवा ट्रक सड़क किनारे बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर लगाए खड़ा था, जिससे रात के अंधेरे में उसकी मौजूदगी नजर नहीं आई और हादसा हो गया।

24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा: सरायपाली में बाइक दुर्घटना में 4 युवकों की मौत

इसी जिले के सरायपाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। शीतला मंदिर के पास चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में किशन भोई (20), अनीश बांक (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष बांक (22) और गोपाल कोड़ाकू (22) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने किया पंचनामा, जांच जारी

पुलिस ने बाइक (CG-06 GB 7691) को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण बताया गया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्राइवर को आई झपकी, कार हाईवा से टकराई; बैंक मैनेजर के माता-पिता समेत 3 की मौत

Mahasamund, CG

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक से जा टकराई, जिससे एसबीआई बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंक अधिकारी, उनकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

झारखंड से लौट रहे थे बैंक अधिकारी, कोडार के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन अभिषेक, जो कि नरहरपुर (कांकेर) स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मैनेजर हैं, अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड के बोकारो से कार द्वारा रायपुर लौट रहे थे। कार में उनके माता-पिता अवध किशोर पांडेय (69) और चित्रलेखा पांडेय (65), पत्नी खुशबू कुमारी, 6 वर्षीय बेटा ध्रुव अभिषेक और चालक ईश्वर ध्रुव (34) सवार थे।

रात करीब 1:30 बजे, जब वाहन कोडार बांध के पास पहुंचा, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई। नियंत्रण खो बैठी कार तेज रफ्तार में खड़े हाईवा ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

मौके पर तीन की मौत, तीन गंभीर

हादसे में बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल इलाज के लिए महासमुंद अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लापरवाही बना हादसे का कारण, हाईवा चालक पर FIR

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाईवा ट्रक सड़क किनारे बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर लगाए खड़ा था, जिससे रात के अंधेरे में उसकी मौजूदगी नजर नहीं आई और हादसा हो गया।

24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा: सरायपाली में बाइक दुर्घटना में 4 युवकों की मौत

इसी जिले के सरायपाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। शीतला मंदिर के पास चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में किशन भोई (20), अनीश बांक (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष बांक (22) और गोपाल कोड़ाकू (22) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने किया पंचनामा, जांच जारी

पुलिस ने बाइक (CG-06 GB 7691) को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे का कारण बताया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-road-accident-in-mahasamund-hit-the-driver-3-killed/article-22173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.