पंचायत चुनाव : नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का किया मर्डर, आधी रात को घर में घुसकर मार डाला

Dantewada,CG

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक बड़ी खबर है. यहां नक्सलियों ने एक सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर दी है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर दी है. आधीरात को घर में घुसकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला है.  मामला जिले के अरनपुर गांव का है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दरअसल अरनपुर गांव जोगा बारसा सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. गुरुवार की रात को नक्सली जोगा के सरपंच पारा के घर में आ धमके. रात करीब 12 बजे नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर घुस गए. धारदार हथियार से वार कर उसे बेरहमी से मार डाला.

परिजन बीच-बचाव करने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी. बताया जा रहा है कि 5-6 की संख्या में नक्सली पहुंचे थे. पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था.

 जोगा बारसा की पत्नी अरपुर की सरपंच रह चुकी हैं. इस बार पुरुष सीट होने के कारण जोगा खुद सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे. बताया जा रहा है कि पहले भी नक्सली जोगा को धमकी दे चुके हैं. लेकिन नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दो दिन पहले ग्रामीण की हत्या

पंचायत चुनाव के पहले नक्सली अपने आधार वाले इलाकों में दहशत फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. नक्सलियों ने दो दिन पहले अरपुर के पास के गांव बुरगुम में एक ग्रामीण की हत्या की थी. नक्सलियों की इस करतूत से पंचायत चुनाव में असर देखने को मिल सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पंचायत चुनाव : नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का किया मर्डर, आधी रात को घर में घुसकर मार डाला

Dantewada,CG

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर दी है. आधीरात को घर में घुसकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला है.  मामला जिले के अरनपुर गांव का है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दरअसल अरनपुर गांव जोगा बारसा सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. गुरुवार की रात को नक्सली जोगा के सरपंच पारा के घर में आ धमके. रात करीब 12 बजे नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर घुस गए. धारदार हथियार से वार कर उसे बेरहमी से मार डाला.

परिजन बीच-बचाव करने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी. बताया जा रहा है कि 5-6 की संख्या में नक्सली पहुंचे थे. पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था.

 जोगा बारसा की पत्नी अरपुर की सरपंच रह चुकी हैं. इस बार पुरुष सीट होने के कारण जोगा खुद सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे. बताया जा रहा है कि पहले भी नक्सली जोगा को धमकी दे चुके हैं. लेकिन नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दो दिन पहले ग्रामीण की हत्या

पंचायत चुनाव के पहले नक्सली अपने आधार वाले इलाकों में दहशत फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. नक्सलियों ने दो दिन पहले अरपुर के पास के गांव बुरगुम में एक ग्रामीण की हत्या की थी. नक्सलियों की इस करतूत से पंचायत चुनाव में असर देखने को मिल सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/panchayat-election-naxalites-murdered-sarpanch-candidate-and-killed-him-in/article-9695

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.