- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बलरामपुर: डायरिया से पंडो महिला की मौत, चार परिजन बीमार; CMHO मौके पर पहुंचे, गांव में लगेगा हेल्थ क...
बलरामपुर: डायरिया से पंडो महिला की मौत, चार परिजन बीमार; CMHO मौके पर पहुंचे, गांव में लगेगा हेल्थ कैंप
Balrampur, CG
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बेबदी गांव में डायरिया ने कहर बरपाया है। पंडो समुदाय की 35 वर्षीय महिला लीलावती पति सूरजमल की उल्टी-दस्त के कारण मौत हो गई।
वहीं, उसके परिवार के चार अन्य सदस्य भी डायरिया की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हैं।
मौत से पहले बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, गुरुवार को लीलावती को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हुआ। रात में हालत बिगड़ने लगी और हाथ-पैर में खिंचाव आ गया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।
चार लोग अस्पताल में भर्ती
डायरिया पीड़ित जुगमनिया (36), बिफिया (28) और दो अन्य परिजनों को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बलंगी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अमला अब गांव के अन्य लोगों की भी जांच कर रहा है।
CMHO ने लिया हालात का जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर के CMHO डॉ. बसंत सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और शनिवार से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने बताया कि डायरिया का प्रकोप फिलहाल एक ही परिवार में सीमित है, लेकिन सावधानी बरतते हुए पूरे गांव में जांच की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को उबला पानी पीने की सलाह भी दी।
डायरिया प्रभावित इलाका
वाड्रफनगर क्षेत्र डायरिया के लिए संवेदनशील माना जाता है। दो दशक पहले तक यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से मरते थे। अब हैंडपंप के पानी के उपयोग और जागरूकता बढ़ने से हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन संवेदनशीलता बनी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए