दुर्ग में दो हत्याओं से दहशत, पुरानी रंजिश और रहस्यमयी वारदात ने बढ़ाई चिंता

दुर्ग (छ.ग.)

On

कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, मजदूर का सिर कुचलकर कत्ल; तीसरी घटना में आत्महत्या की कोशिश नाकाम

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को हत्या की दो अलग-अलग घटनाओं और एक आत्महत्या के प्रयास ने सनसनी फैला दी। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, जबकि जेवरा चौकी क्षेत्र में एक मजदूर का शव सिर कुचला हुआ मिला। वहीं नेवई थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसे समय रहते बचा लिया गया।

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

पहली घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापू नगर उड़िया बस्ती की है। यहां 30 वर्षीय विक्रम सोना उर्फ फकीरा की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले के ही निवासी मुरली उर्फ मुच्छू (60) के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो रविवार सुबह हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया (कुल्हाड़ी) से विक्रम पर कई वार किए। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

दूसरी घटना जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह इलाके की है। यहां नारायण निषाद नामक मजदूर का शव सांस्कृतिक भवन के पास मिला। उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक मूल रूप से बेरला का निवासी था और पत्नी से विवाद के बाद अलग रहकर मजदूरी कर रहा था। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

तीसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा ब्रिज की है, जहां 32 वर्षीय कविश तारक ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवक पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसका इलाज चल रहा था।

खुर्सीपार थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पहले मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरी घटना में फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच जारी है। इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने की बात कही है।

लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाएं स्थानीय स्तर पर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। व्यक्तिगत विवादों का हिंसक रूप लेना कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने पर भी असर डाल रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विवादों को कानूनी तरीके से सुलझाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2026 By Nitin Trivedi

दुर्ग में दो हत्याओं से दहशत, पुरानी रंजिश और रहस्यमयी वारदात ने बढ़ाई चिंता

दुर्ग (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को हत्या की दो अलग-अलग घटनाओं और एक आत्महत्या के प्रयास ने सनसनी फैला दी। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, जबकि जेवरा चौकी क्षेत्र में एक मजदूर का शव सिर कुचला हुआ मिला। वहीं नेवई थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसे समय रहते बचा लिया गया।

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

पहली घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापू नगर उड़िया बस्ती की है। यहां 30 वर्षीय विक्रम सोना उर्फ फकीरा की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले के ही निवासी मुरली उर्फ मुच्छू (60) के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो रविवार सुबह हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया (कुल्हाड़ी) से विक्रम पर कई वार किए। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

दूसरी घटना जेवरा चौकी क्षेत्र के करहीडीह इलाके की है। यहां नारायण निषाद नामक मजदूर का शव सांस्कृतिक भवन के पास मिला। उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक मूल रूप से बेरला का निवासी था और पत्नी से विवाद के बाद अलग रहकर मजदूरी कर रहा था। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

तीसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा ब्रिज की है, जहां 32 वर्षीय कविश तारक ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवक पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और उसका इलाज चल रहा था।

खुर्सीपार थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पहले मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरी घटना में फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच जारी है। इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने की बात कही है।

लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाएं स्थानीय स्तर पर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। व्यक्तिगत विवादों का हिंसक रूप लेना कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने पर भी असर डाल रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विवादों को कानूनी तरीके से सुलझाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/panic-due-to-two-murders-in-durg-old-rivalry-and/article-52149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.