कोंडागांव: जबड़े की सर्जरी के दौरान मरीज की मौत, अनंत हॉस्पिटल सील

Kondagaon, CG

जिले के अनंत हॉस्पिटल में एक मरीज की सर्जरी के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सड़क हादसे में घायल हुए 35 वर्षीय कतू बघेल को जबड़े की सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। सर्जरी के दौरान उसकी पल्स बंद हो गई और मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्पिटल को सील कर दिया है।

परिजन बोले- डॉक्टर बस घुमाते रहे, इलाज सही से नहीं किया

मृतक की बहन रुक्मणि बघेल ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने की बात कही, लेकिन घंटों तक सिर्फ आश्वासन देते रहे। शाम 5 बजे बताया गया कि मरीज को अटैक आया है, लेकिन बाहर शिफ्ट करने की इजाजत नहीं दी। परिजनों ने कहा, "डॉक्टर हमें बस भरोसा देते रहे, इलाज में देरी की गई।"

20 जून को हुआ था हादसा, जबड़ा गंभीर रूप से जख्मी

कतू बघेल ग्राम जोबा का रहने वाला था। 20 जून को उसकी बाइक की भिड़ंत दूसरी बाइक से हो गई थी, जिसमें उसका जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्काल अनंत हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मामूली सर्जरी की बात कहकर ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी जान चली गई।

प्रशासन ने मारा छापा, हॉस्पिटल सील

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अजय उरांव और एसडीओपी रूपेश कुमार ने टीम के साथ हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अंतिम कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों की मांग- रद्द हों ऐसे हॉस्पिटलों के लाइसेंस

इस घटना के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि जो हॉस्पिटल मानक नहीं पूरा करते, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। प्रशासन ने भी जांच पूरी होने तक अस्पताल की सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव: जबड़े की सर्जरी के दौरान मरीज की मौत, अनंत हॉस्पिटल सील

Kondagaon, CG

परिजन बोले- डॉक्टर बस घुमाते रहे, इलाज सही से नहीं किया

मृतक की बहन रुक्मणि बघेल ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने की बात कही, लेकिन घंटों तक सिर्फ आश्वासन देते रहे। शाम 5 बजे बताया गया कि मरीज को अटैक आया है, लेकिन बाहर शिफ्ट करने की इजाजत नहीं दी। परिजनों ने कहा, "डॉक्टर हमें बस भरोसा देते रहे, इलाज में देरी की गई।"

20 जून को हुआ था हादसा, जबड़ा गंभीर रूप से जख्मी

कतू बघेल ग्राम जोबा का रहने वाला था। 20 जून को उसकी बाइक की भिड़ंत दूसरी बाइक से हो गई थी, जिसमें उसका जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्काल अनंत हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मामूली सर्जरी की बात कहकर ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी जान चली गई।

प्रशासन ने मारा छापा, हॉस्पिटल सील

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अजय उरांव और एसडीओपी रूपेश कुमार ने टीम के साथ हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अंतिम कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों की मांग- रद्द हों ऐसे हॉस्पिटलों के लाइसेंस

इस घटना के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि जो हॉस्पिटल मानक नहीं पूरा करते, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और उनका लाइसेंस निरस्त किया जाए। प्रशासन ने भी जांच पूरी होने तक अस्पताल की सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/patients-death-during-kondagaon-jaw-surgery/article-25058

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.