- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत: प्राइवेट पार्ट में लगाए 9 इंजेक्शन, ब्लीडिंग और इन्फेक्शन
बालोद में झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत: प्राइवेट पार्ट में लगाए 9 इंजेक्शन, ब्लीडिंग और इन्फेक्शन से बिगड़ी हालत
Balod, CG
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। पाइल्स की समस्या से पीड़ित मरीज को इलाज के नाम पर आरोपी ने गुदा द्वार में एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए।
इसके बाद लगातार खून बहने और पेट फूलने की वजह से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुभाष कुमार जनबंधु (40) निवासी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से पाइल्स से परेशान था और ग्राम कांदुल निवासी रेखराम साहू (54) नामक झोलाछाप से इलाज करवा रहा था। इलाज के एवज में रेखराम ने परिवार से 8 हजार रुपए भी वसूले थे।
इंजेक्शन लगने के बाद जब मरीज की स्थिति खराब हुई तो परिजनों ने उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने साफ कहा कि गलत तरीके से इंजेक्शन देने के कारण मरीज की तबीयत बिगड़ी। लगातार ब्लीडिंग और इन्फेक्शन की वजह से 11 मई को उसकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी के पास न तो कोई डॉक्टरी डिग्री थी और न ही मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही उसके घर पर चल रहे क्लिनिक को सील करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को भी सतर्क रहकर ऐसे फर्जी डॉक्टरों से दूरी बनानी चाहिए।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए