छत्तीसगढ़ में पटवारी और दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

CG

राजधानी रायपुर और कोरबा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने वाले तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में छत्तीसगढ़ सरकार के एक संयुक्त निदेशक और दो अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने बताया कि तीनों अधिकारियों को रायपुर और कोरबा की एसीबी टीमों ने पकड़ा. संयुक्त निदेशक पर आरोप है कि उन्होंने 1 लाख की राशि रिश्वत में ली.

संयुक्त निदेशक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: मछली पालन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात देव कुमार सिंह ने जांजगीर-चांपा जिले में सहायक निदेशक, मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय में पदस्थ एक उप अभियंता से लंबित विभागीय कार्य निपटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी. एसीबी ने बताया कि सिंह को नवा रायपुर के इंद्रावती भवन स्थित अपने कार्यालय में एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया.

राजस्व अधिकारी और पटवारी गिरफ्तार: कोरबा जिले के राजस्व निरीक्षक अश्विनी राठौड़ और पटवारी धीरेंद्र लता ने जमीन सीमांकन कार्य करने के लिए एक व्यक्ति से 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. राठौड़ ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लता को सौंपने को कहा था. दोनों ने रिश्वत की मांग को घटाकर 13,000 रुपये करने पर सहमति जताई. उन्हें शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये पहले ही मिल चुके थे. बुधवार को उन्हें बाकी रकम लेते हुए पकड़ा गया. एसीबी ने बताया कि तीनों अधिकारियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में पटवारी और दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

CG

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में छत्तीसगढ़ सरकार के एक संयुक्त निदेशक और दो अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने बताया कि तीनों अधिकारियों को रायपुर और कोरबा की एसीबी टीमों ने पकड़ा. संयुक्त निदेशक पर आरोप है कि उन्होंने 1 लाख की राशि रिश्वत में ली.

संयुक्त निदेशक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार: मछली पालन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात देव कुमार सिंह ने जांजगीर-चांपा जिले में सहायक निदेशक, मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय में पदस्थ एक उप अभियंता से लंबित विभागीय कार्य निपटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी. एसीबी ने बताया कि सिंह को नवा रायपुर के इंद्रावती भवन स्थित अपने कार्यालय में एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया.

राजस्व अधिकारी और पटवारी गिरफ्तार: कोरबा जिले के राजस्व निरीक्षक अश्विनी राठौड़ और पटवारी धीरेंद्र लता ने जमीन सीमांकन कार्य करने के लिए एक व्यक्ति से 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. राठौड़ ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लता को सौंपने को कहा था. दोनों ने रिश्वत की मांग को घटाकर 13,000 रुपये करने पर सहमति जताई. उन्हें शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये पहले ही मिल चुके थे. बुधवार को उन्हें बाकी रकम लेते हुए पकड़ा गया. एसीबी ने बताया कि तीनों अधिकारियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/patwari-and-two-officers-arrested-for-taking-bribe-in-chhattisgarh/article-3870

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.