पटवारी ने बहन का नाम हटाने के एवज में मांगी रिश्वत, एसीबी ने 20 हजार लेते पकड़ा

Janjgir-Champa, CG

जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर, जो कि जांजगीर तहसील कार्यालय में पदस्थ है, उसने एक किसान से जमीन के रिकॉर्ड से बहन का नाम हटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार राठौर ने इस रिश्वतखोरी की जानकारी ACB बिलासपुर को दी। उसके बाद गुरुवार, 17 जुलाई को एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप बिछाया। योजना के तहत सत्येंद्र को केमिकल लगे नोट दिए गए और जब उसने पटवारी को पैसे सौंपे, उसी समय एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े जाने के बाद, जांच प्रक्रिया के तहत पटवारी के हाथों को पानी में डुबोया गया, जिसमें नोटों पर लगे केमिकल की पुष्टि हुई। यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे के आसपास हुई।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद भी जगी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पटवारी ने बहन का नाम हटाने के एवज में मांगी रिश्वत, एसीबी ने 20 हजार लेते पकड़ा

Janjgir-Champa, CG

आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर, जो कि जांजगीर तहसील कार्यालय में पदस्थ है, उसने एक किसान से जमीन के रिकॉर्ड से बहन का नाम हटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार राठौर ने इस रिश्वतखोरी की जानकारी ACB बिलासपुर को दी। उसके बाद गुरुवार, 17 जुलाई को एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप बिछाया। योजना के तहत सत्येंद्र को केमिकल लगे नोट दिए गए और जब उसने पटवारी को पैसे सौंपे, उसी समय एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े जाने के बाद, जांच प्रक्रिया के तहत पटवारी के हाथों को पानी में डुबोया गया, जिसमें नोटों पर लगे केमिकल की पुष्टि हुई। यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे के आसपास हुई।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद भी जगी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/patwari-asked-for-bribe-to-remove-sisters-name-acb-caught/article-27975

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.