रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की राह खुली, 50 साल की लीज पर देने की तैयारी; औरंगाबाद के साथ बनेगा क्लस्टर

रायपुर (छ.ग.)

On

11 एयरपोर्ट को 5 समूहों में बांटने की योजना को PPPAC की मंजूरी; निजी ऑपरेटरों से ₹8,622 करोड़ निवेश की उम्मीद, AAI कर्मचारियों के लिए भी प्रावधान

छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के संचालन और विकास में निजी क्षेत्र की एंट्री का रास्ता तैयार हो रहा है। केंद्र सरकार ने देश के 11 एयरपोर्ट को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर 50 साल की कंसेशन अवधि के लिए देने की योजना बनाई है। इस प्रस्ताव को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) से मंजूरी मिल चुकी है। योजना के तहत एयरपोर्ट को पांच अलग-अलग समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह में अपेक्षाकृत बड़े एयरपोर्ट के साथ छोटे या मध्यम आकार के एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। इसके पीछे सरकार की मंशा निजी निवेश को बढ़ाने और एयरपोर्ट के संचालन के साथ बुनियादी ढांचे के विकास को एक ही ऑपरेटर के जरिए आगे बढ़ाने की है।

रायपुर के साथ औरंगाबाद एयरपोर्ट

प्रस्तावित क्लस्टर व्यवस्था में रायपुर और औरंगाबाद एयरपोर्ट को एक समूह में रखा गया है। बाकी एयरपोर्ट भी अलग-अलग जोड़ी या समूह के तौर पर बांटे गए हैं। प्रस्ताव के मुताबिक अमृतसर-कांगड़ा गग्गल, वाराणसी-गया-कुशीनगर, भुवनेश्वर-हुबली और तिरुचिरापल्ली-तिरुपति को अन्य समूहों में शामिल किया गया है। इस मॉडल में एक ही निजी कंपनी को संबंधित समूह के एयरपोर्ट के संचालन और विकास की जिम्मेदारी देने की योजना है। इससे बड़े एयरपोर्ट से मिलने वाले कारोबार और यात्री यातायात के साथ छोटे एयरपोर्ट के विकास को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

11 एयरपोर्ट पर ₹8,622 करोड़ निवेश का अनुमान

सरकार के प्रस्ताव के अनुसार इन 11 एयरपोर्ट के संचालन और विकास के लिए निजी कंपनियों की ओर से करीब ₹8,622 करोड़ का निवेश किए जाने का अनुमान है। इसमें एयरपोर्ट की मौजूदा सुविधाओं को बेहतर करने के साथ भविष्य की यात्री जरूरतों के अनुरूप बुनियादी ढांचे के विस्तार पर भी निवेश किया जाना है। सरकार ने किसी एक बोलीदाता के पास बहुत ज्यादा समूह जाने की स्थिति और कर्ज से जुड़े जोखिम को ध्यान में रखते हुए क्लस्टरों के आवंटन को सीमित रखने का प्रस्ताव भी रखा है।

AAI कर्मचारियों के लिए क्या व्यवस्था?

निजी ऑपरेटर को एयरपोर्ट की जिम्मेदारी मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मौजूदा कर्मचारियों को लेकर भी प्रस्ताव में प्रावधान रखा गया है। इसके तहत निजी कंपनी को शुरुआती एक साल तक AAI के साथ मिलकर एयरपोर्ट का संचालन करना होगा। इसके बाद कम से कम तीन साल तक AAI के 60% कर्मचारियों को बनाए रखने का प्रस्ताव है।

Also Read:  छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट 2026: भारी बारिश से आफत, IMD ने जारी की चेतावनी

निजी ऑपरेटर की भूमिका क्या होगी?

क्लस्टर के तहत चयनित निजी कंपनी को एयरपोर्ट के संचालन के साथ उसके विकास की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। सरकार का अनुमान है कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से निवेश बढ़ने के साथ यात्री सुविधाओं, एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन क्षमता में सुधार किया जा सकता है। रायपुर एयरपोर्ट को औरंगाबाद के साथ एक समूह में रखने से दोनों हवाई अड्डों के संचालन और विकास की जिम्मेदारी एक ही निजी ऑपरेटर के पास जाने का प्रस्ताव है।

Also Read:  बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त से हर बुधवार चलेगी

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

भोपाल में 27 से 31 अगस्त तक खास आयोजन: नाटक, रक्षाबंधन और खेल सम्मान समारोह

अगस्त के अंतिम सप्ताह में शहर में रंगमंचीय प्रस्तुति, भाई-बहन का पर्व, खेल प्रतिभाओं का सम्मान और राखी मेले जैसे...
जागरण इवेन्ट 
भोपाल में 27 से 31 अगस्त तक खास आयोजन: नाटक, रक्षाबंधन और खेल सम्मान समारोह

27 अगस्त 2026 का करियर राशिफल: मेष और सिंह को मिल सकता है फायदा, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

गुरुवार को नौकरी और कारोबार में कुछ राशियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कई जातकों को जल्दबाजी...
राशिफल 
27 अगस्त 2026 का करियर राशिफल: मेष और सिंह को मिल सकता है फायदा, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

27 अगस्त 2026 का राशिफल: 5 राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और धन में मिल सकते हैं अच्छे अवसर

गुरुवार को मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा रहेगा, किसे करियर में सफलता मिलेगी और किन राशियों को...
राशिफल 
27 अगस्त 2026 का राशिफल: 5 राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और धन में मिल सकते हैं अच्छे अवसर

रक्षाबंधन 2026: तारीख, शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि, पूजा विधि और महत्व

अगस्त पूर्णिमा व्रत 27 अगस्त 2026 को है, पूर्णिमा तिथि समय, पूजा नियम, महत्व और 2026 का पूरा पूर्णिमा व्रत...
धर्म 
रक्षाबंधन 2026: तारीख, शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि, पूजा विधि और महत्व

बिजनेस

महाराष्ट्र में 20 लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, 1 लाख मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे महाराष्ट्र में 20 लाख स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, 1 लाख मुफ्त चश्मे बांटे जाएंगे
महाराष्ट्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग, वनसाइट एस्सिलोरलक्सोटिका फाउंडेशन और रत्ना निधि चैरिटेबल ट्रस्ट ने राज्य के सरकारी...
शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 77,900 के करीब, बैंकिंग-रियल्टी शेयरों में खरीदारी
मस्क का मेगा स्पेसपोर्ट प्लान: लुइसियाना में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च कॉम्प्लेक्स
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे फिसला, 95.74 पर पहुंचा; महंगे क्रूड और डॉलर की मांग का दबाव
चिप्स-सोडा पर लाल चेतावनी लेबल क्यों नहीं लगा? FSSAI और बड़ी कंपनियों के बीच क्या है विवाद