सीतापुर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Ambikapur, CG

सीतापुर के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ पंचायत चुनाव को लेकर हल्ला बोला है.

अंबिकापुर में सीतापुर पंचायत चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है. अंबिकापुर सीतापुर नेशनल हाईवे 43 पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराने का आरोप गांव वालों ने लगाया और विरोध प्रदर्शन किया है. सीतापुर के रजपुरी, मुरता और ढेलसरा गांव के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

फर्जी वोटिंग का आरोप: गांव वालों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है. ग्रामीण जिला प्रशासन से मतपत्रों की जांच और रि काउंटिंग की मांग कर रहे हैं. शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने सीतापुर में विरोध प्रदर्शन किया था. कुल एक घंटे तक सीतापुर जनपद कार्यालय का घेराव गांव वालों ने किया था. गांव वालों का आरोप है कि ग्रामीणों की मांग को नजअंदाज किया जा रहा है और समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है.

मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी: ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं. अधिकारी लोगों को चक्काजाम खत्म करने की समझाइश दे रहे हैं. इसके बावजूद लोग निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रेह हैं.

चक्काजाम से ट्रैफिक प्रभावित: ग्रामीणों के चक्काजाम से नेशनल हाईवे 43 पर ट्रैफिक जाम लग गया है. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है. इन आरोपों पर अब देखना होगा कि जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है. अभी तो जिला प्रशासन रोड जाम को खुलवाने का काम कर रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सीतापुर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Ambikapur, CG

अंबिकापुर में सीतापुर पंचायत चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है. अंबिकापुर सीतापुर नेशनल हाईवे 43 पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराने का आरोप गांव वालों ने लगाया और विरोध प्रदर्शन किया है. सीतापुर के रजपुरी, मुरता और ढेलसरा गांव के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

फर्जी वोटिंग का आरोप: गांव वालों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है. ग्रामीण जिला प्रशासन से मतपत्रों की जांच और रि काउंटिंग की मांग कर रहे हैं. शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने सीतापुर में विरोध प्रदर्शन किया था. कुल एक घंटे तक सीतापुर जनपद कार्यालय का घेराव गांव वालों ने किया था. गांव वालों का आरोप है कि ग्रामीणों की मांग को नजअंदाज किया जा रहा है और समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है.

मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी: ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं. अधिकारी लोगों को चक्काजाम खत्म करने की समझाइश दे रहे हैं. इसके बावजूद लोग निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रेह हैं.

चक्काजाम से ट्रैफिक प्रभावित: ग्रामीणों के चक्काजाम से नेशनल हाईवे 43 पर ट्रैफिक जाम लग गया है. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है. इन आरोपों पर अब देखना होगा कि जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है. अभी तो जिला प्रशासन रोड जाम को खुलवाने का काम कर रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/people-accused-of-disturbing-sitapur-panchayat-elections/article-11229

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.