छत्तीसगढ़ में लोगों को बारिश से राहत, ठंडक का एहसास बढ़ेगा

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून विदाई के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नानपुर में सबसे अधिक 4 सेमी बारिश हुई, जबकि अकलतरा और पिपरिया में 3-3 सेमी, पथरिया, धनोरा, मुंगेली, छुरा, कुमरदा, चारामा, महासमुंद, सरायपाली, कांकेर, नांदघाट, बागबाहरा, कुंडा, भटगांव, सुकमा, बसना, बड़ेराजपुर और मालखरौदा में 2-2 सेमी वर्षा हुई। बिलासपुर, नगरी, पिथौरा, नवागढ़, छुईखदान, देवभोग, सूरजपुर, पल्लारी, जांजगीर, लालपुर थाना, नेरहरपुर, सकरी, साल्हेवारा, गंडई, पामगढ़, खैरागढ़, सोनहत, लवन और केल्हारी में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश के तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.6°C और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.8°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा का कहना है कि स्थानीय प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से मेघमय आसमान रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में लोगों को बारिश से राहत, ठंडक का एहसास बढ़ेगा

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून विदाई के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नानपुर में सबसे अधिक 4 सेमी बारिश हुई, जबकि अकलतरा और पिपरिया में 3-3 सेमी, पथरिया, धनोरा, मुंगेली, छुरा, कुमरदा, चारामा, महासमुंद, सरायपाली, कांकेर, नांदघाट, बागबाहरा, कुंडा, भटगांव, सुकमा, बसना, बड़ेराजपुर और मालखरौदा में 2-2 सेमी वर्षा हुई। बिलासपुर, नगरी, पिथौरा, नवागढ़, छुईखदान, देवभोग, सूरजपुर, पल्लारी, जांजगीर, लालपुर थाना, नेरहरपुर, सकरी, साल्हेवारा, गंडई, पामगढ़, खैरागढ़, सोनहत, लवन और केल्हारी में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश के तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.6°C और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.8°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा का कहना है कि स्थानीय प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से मेघमय आसमान रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/people-will-get-relief-from-rain-in-chhattisgarh-feeling-of/article-35488

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.