रायपुर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 4 दिन में दो बार बढ़े तेल के दाम

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर में पेट्रोल 104.32 और डीजल 97.38 रुपए लीटर पहुंचा। 4 दिन में दूसरी बार दाम बढ़ने से महंगाई और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की आशंका।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इसके बाद शहर में पेट्रोल की कीमत लगभग 104.32 रुपये और डीजल की करीब 97.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में सिर्फ चार दिनों के भीतर दूसरी बार हुई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर लोग नए दामों पर चर्चा करते नजर आए। कुछ ने इसे आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने का संकेत भी माना है।

डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ गाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने के चलते दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और रोजमर्रा का सामान भी महंगे हो सकते हैं। ट्रकों और मालवाहक वाहनों के खर्च में बढ़ोतरी होने से बाजार में सामान की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। इसके साथ ही खेती में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और पंपिंग सेट्स की लागत भी बढ़ेगी। अगर यही स्थिति बनी रही, तो बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का माहौल भी व्याप्त था। कीमतें बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने की चर्चाओं के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई थीं, और लोग जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरवाते हुए नजर आए। हालांकि, फिलहाल सप्लाई सामान्य बताई जा रही है।

इसी बीच रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने नियमों के उल्लंघन और स्टॉक में अनियमितता मिलने पर वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान रिकॉर्ड और स्टॉक में गड़बड़ियां पाई गई थीं। वहीं, प्रशासन ने काली बाजार को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। रायपुर कलेक्टर ने अवैध बिक्री और ज्यादा कीमत वसूली की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बाद क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2026 By Rohit.P

रायपुर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 4 दिन में दो बार बढ़े तेल के दाम

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम करीब 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इसके बाद शहर में पेट्रोल की कीमत लगभग 104.32 रुपये और डीजल की करीब 97.38 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में सिर्फ चार दिनों के भीतर दूसरी बार हुई बढ़ोतरी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों पर लोग नए दामों पर चर्चा करते नजर आए। कुछ ने इसे आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने का संकेत भी माना है।

डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ गाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने के चलते दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और रोजमर्रा का सामान भी महंगे हो सकते हैं। ट्रकों और मालवाहक वाहनों के खर्च में बढ़ोतरी होने से बाजार में सामान की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। इसके साथ ही खेती में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और पंपिंग सेट्स की लागत भी बढ़ेगी। अगर यही स्थिति बनी रही, तो बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का माहौल भी व्याप्त था। कीमतें बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने की चर्चाओं के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई थीं, और लोग जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरवाते हुए नजर आए। हालांकि, फिलहाल सप्लाई सामान्य बताई जा रही है।

इसी बीच रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने नियमों के उल्लंघन और स्टॉक में अनियमितता मिलने पर वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान रिकॉर्ड और स्टॉक में गड़बड़ियां पाई गई थीं। वहीं, प्रशासन ने काली बाजार को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। रायपुर कलेक्टर ने अवैध बिक्री और ज्यादा कीमत वसूली की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बाद क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/petrol-and-diesel-became-expensive-again-in-raipur-oil-prices/article-53793

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.