कोरबा में धार्मिक स्थल पर बवाल, शांति की अपील

Korba, CG

कोरबा जिले की पुरानी बस्ती स्थित जामा मस्जिद में शनिवार रात उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया।

घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक शख्स को कॉलर पकड़कर खींचते और मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित लईक मोहम्मद ने 25 लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

बैठक मस्जिद में सामाजिक मुद्दों पर मशवरा के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें कोरबा के साथ नागपुर से भी कुछ लोग शामिल हुए थे। लईक मोहम्मद ने आरोप लगाया कि डॉक्टर शेख इश्तियाक और उनसे जुड़े लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्हें पेट में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने खुद को मानसिक रूप से असुरक्षित बताया है।

CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि विवाद के दौरान मस्जिद के भीतर और बाहर दोनों जगह मारपीट हुई। फुटेज पुलिस के कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों से शिकायतें दर्ज की गई हैं। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक की जा रही है।

नागपुर कनेक्शन और साजिश के आरोप

लईक मोहम्मद ने दावा किया है कि इस पूरे मामले की साजिश नागपुर में रची गई, जहां मास्टर शरीफ और एखतिहार नामक व्यक्ति इस घटना के पीछे मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने बताया कि नागपुर में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं, जिससे उन्हें विशेष चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज समेत कुल 25 लोगों ने हमले को अंजाम दिया।

पुलिस ने की शांति की अपील, कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन बाहरी प्रभाव और साजिश की संभावना को भी खारिज नहीं किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में धार्मिक स्थल पर बवाल, शांति की अपील

Korba, CG

घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक शख्स को कॉलर पकड़कर खींचते और मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित लईक मोहम्मद ने 25 लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।

बैठक मस्जिद में सामाजिक मुद्दों पर मशवरा के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें कोरबा के साथ नागपुर से भी कुछ लोग शामिल हुए थे। लईक मोहम्मद ने आरोप लगाया कि डॉक्टर शेख इश्तियाक और उनसे जुड़े लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्हें पेट में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने खुद को मानसिक रूप से असुरक्षित बताया है।

CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि विवाद के दौरान मस्जिद के भीतर और बाहर दोनों जगह मारपीट हुई। फुटेज पुलिस के कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों से शिकायतें दर्ज की गई हैं। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक की जा रही है।

नागपुर कनेक्शन और साजिश के आरोप

लईक मोहम्मद ने दावा किया है कि इस पूरे मामले की साजिश नागपुर में रची गई, जहां मास्टर शरीफ और एखतिहार नामक व्यक्ति इस घटना के पीछे मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने बताया कि नागपुर में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं, जिससे उन्हें विशेष चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्दुल्ला और शेख सरफराज समेत कुल 25 लोगों ने हमले को अंजाम दिया।

पुलिस ने की शांति की अपील, कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन बाहरी प्रभाव और साजिश की संभावना को भी खारिज नहीं किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/photos-of-violence-seen-in-viral-video-fight-during-meeting/article-25401

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.