पायलट का सीधा निशाना- ‘छत्तीसगढ़ में दिल्ली से हो रहा सब कुछ मैनेज’, कानून-व्यवस्था और नक्सल अभियान में पारदर्शिता जरूरी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक हालात को लेकर सीधा हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा, “छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था लचर है। ऐसा लग रहा है कि यहां राज्य का संचालन दिल्ली से किया जा रहा है, जबकि जिन लोगों को राज्य चलाने का जनादेश मिला है, वे हर फैसले में दिल्ली का रुख ताक रहे हैं।”

कानून-व्यवस्था और संगठन पर मैराथन बैठकें
पायलट राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दौरे पर पहुंचे हैं। वे कांग्रेस विधायकों, जिलाध्यक्षों और संगठन विभागों के प्रमुखों के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। इस दौरे में 2025 के लिए संगठन की भावी रूपरेखा तैयार करने और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में आवश्यक बदलावों का खाका बनाया जाएगा।

‘हिंसा के खिलाफ हूं, मगर कार्रवाई होनी चाहिए पारदर्शी’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलियों को लेकर दिए बयान “सोने नहीं देंगे” पर सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हम हिंसा के खिलाफ हैं, मगर नक्सलियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई हो, वह पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ होनी चाहिए। यह विषय देश की अंदरूनी सुरक्षा से जुड़ा है और सभी पक्षों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जवान अपनी जान जोखिम में डालते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं।”

पायलट का यह दौरा संगठन में बदलाव और आगामी मानसून सत्र की नीति तैयार करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पायलट का सीधा निशाना- ‘छत्तीसगढ़ में दिल्ली से हो रहा सब कुछ मैनेज’, कानून-व्यवस्था और नक्सल अभियान में पारदर्शिता जरूरी

कानून-व्यवस्था और संगठन पर मैराथन बैठकें
पायलट राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दौरे पर पहुंचे हैं। वे कांग्रेस विधायकों, जिलाध्यक्षों और संगठन विभागों के प्रमुखों के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। इस दौरे में 2025 के लिए संगठन की भावी रूपरेखा तैयार करने और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में आवश्यक बदलावों का खाका बनाया जाएगा।

‘हिंसा के खिलाफ हूं, मगर कार्रवाई होनी चाहिए पारदर्शी’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलियों को लेकर दिए बयान “सोने नहीं देंगे” पर सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हम हिंसा के खिलाफ हैं, मगर नक्सलियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई हो, वह पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ होनी चाहिए। यह विषय देश की अंदरूनी सुरक्षा से जुड़ा है और सभी पक्षों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जवान अपनी जान जोखिम में डालते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं।”

पायलट का यह दौरा संगठन में बदलाव और आगामी मानसून सत्र की नीति तैयार करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pilots-direct-target-everything-is-being-done-from-delhi-in/article-25226

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.