कांकेर एनकाउंटर में महिला नक्सली लीडर ढेर, रूपी रेड्डी के शव से पिस्टल बरामद

कांकेर (छ.ग.)

On

सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन में मुठभेड़, इलाके में अभी भी तलाशी जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली लीडर के मारे जाने की पुष्टि हुई है। छोटेबेठिया क्षेत्र के माचपल्ली जंगलों में हुई इस कार्रवाई में वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी ढेर हो गई। मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

यह मुठभेड़ तड़के उस समय हुई जब पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। कुछ समय तक चली मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली का शव बरामद किया गया।

कौन थी रूपी रेड्डी
पुलिस के अनुसार, रूपी रेड्डी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल थी। वह स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले ही एक अन्य मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बताया जा रहा है कि रूपी क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बनाए रखने और आत्मसमर्पण रोकने में प्रमुख भूमिका निभा रही थी।

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और ऑपरेशन को सफल बनाया।

सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि क्षेत्र में कोई अन्य नक्सली मौजूद न रहे।

नक्सल विरोधी अभियान तेज
बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में बीते महीनों में नक्सल विरोधी अभियान तेज हुआ है। कई बड़े कैडर मारे गए हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। हाल ही में विभिन्न जिलों में दर्जनों नक्सलियों ने हथियार डाले थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे अभियान की बड़ी सफलता बताया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By Nitin Trivedi

कांकेर एनकाउंटर में महिला नक्सली लीडर ढेर, रूपी रेड्डी के शव से पिस्टल बरामद

कांकेर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली लीडर के मारे जाने की पुष्टि हुई है। छोटेबेठिया क्षेत्र के माचपल्ली जंगलों में हुई इस कार्रवाई में वांटेड एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी ढेर हो गई। मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

यह मुठभेड़ तड़के उस समय हुई जब पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। कुछ समय तक चली मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली का शव बरामद किया गया।

कौन थी रूपी रेड्डी
पुलिस के अनुसार, रूपी रेड्डी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल थी। वह स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले ही एक अन्य मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बताया जा रहा है कि रूपी क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बनाए रखने और आत्मसमर्पण रोकने में प्रमुख भूमिका निभा रही थी।

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और ऑपरेशन को सफल बनाया।

सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि क्षेत्र में कोई अन्य नक्सली मौजूद न रहे।

नक्सल विरोधी अभियान तेज
बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में बीते महीनों में नक्सल विरोधी अभियान तेज हुआ है। कई बड़े कैडर मारे गए हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। हाल ही में विभिन्न जिलों में दर्जनों नक्सलियों ने हथियार डाले थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे अभियान की बड़ी सफलता बताया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pistol-recovered-from-the-body-of-female-naxalite-leader-rupi/article-51037

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.