मनेन्द्रगढ़ में भीषण आग से हड़कंप: प्लास्टिक फैक्ट्री और गाड़ी जलकर राख, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

Manendragarh, CG

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चैनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक सामान के साथ एक वाहन भी जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 जानकारी के मुताबिक, यह फैक्ट्री स्थानीय व्यापारी रफीक मेमन की बताई जा रही है। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास पटाखे फोड़े जा रहे थे, जिससे उठी चिंगारी ने फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील प्लास्टिक सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस और फायर टीम कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी एलेक्सियूस टोप्पो, थाना प्रभारी सुनील तिवारी और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसईसीएल की दमकल टीम सहित तीन फायर ब्रिगेड यूनिटों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2025 By दैनिक जागरण

मनेन्द्रगढ़ में भीषण आग से हड़कंप: प्लास्टिक फैक्ट्री और गाड़ी जलकर राख, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

Manendragarh, CG

 जानकारी के मुताबिक, यह फैक्ट्री स्थानीय व्यापारी रफीक मेमन की बताई जा रही है। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी ही देर में तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास पटाखे फोड़े जा रहे थे, जिससे उठी चिंगारी ने फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील प्लास्टिक सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस और फायर टीम कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी एलेक्सियूस टोप्पो, थाना प्रभारी सुनील तिवारी और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसईसीएल की दमकल टीम सहित तीन फायर ब्रिगेड यूनिटों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/plastic-factory-and-vehicle-burnt-to-ashes-due-to-massive/article-36864

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.