छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बोले पीएम मोदी – अब लाल झंडे की जगह गर्व से लहराता है तिरंगा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर पहुंचकर रजत जयंती समारोह का उद्घाटन किया।

 इस दौरान उन्होंने नई विधानसभा भवन का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां सौंपीं।

छत्तीसगढ़ी में संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा,
“जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहार।”
उन्होंने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के गौरव और आत्मगौरव का प्रतीक है। अब यह राज्य नक्सलवाद के आतंक से मुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है — “जहां कभी लाल झंडा लहराता था, आज वहां तिरंगा शान से फहर रहा है।”

संविधान का दिखावा करने वालों पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,
“कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर दिखावा करते हैं, मगर दशकों तक उन्होंने गरीबों और वंचितों के साथ अन्याय किया। हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, पढ़ाई, कमाई और सिंचाई की चिंता को प्राथमिकता दी है।”

मोदी ने कहा कि नई विधानसभा छत्तीसगढ़ के लोकतंत्र का “नया मंदिर” है। उन्होंने कहा कि यह भवन जनसेवा और जनविश्वास का प्रतीक बनेगा।

रेलवे स्टेशनों पर पहली बार गूंजा राज्य गीत

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर इतिहास में पहली बार प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ की धुन बजाई गई। यात्रियों ने भी गर्व से इस पहल का स्वागत किया।

राज्योत्सव में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़

इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, राज्योत्सव में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की। सड़कों पर लगभग 30 हजार लोग प्रधानमंत्री के स्वागत में खड़े थे। प्रशासन ने एक लाख की क्षमता के अनुसार तैयारी की थी, जिसके कारण प्रवेश द्वारों पर अव्यवस्था और भीड़ की स्थिति बन गई। कई लोग समारोह स्थल तक नहीं पहुंच पाए।

गुरु घासीदास और संविधान निर्माताओं को दी श्रद्धांजलि

नई विधानसभा के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ और भारत के संविधान निर्माण में योगदान देने वाले पंडित रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल, किशोरी मोहन त्रिपाठी, रामप्रसाद पोटाय और रघुराज जी को नमन किया। साथ ही उन्होंने संत गुरु घासीदास की शिक्षाओं को भी स्मरण किया।

अन्य प्रमुख घटनाएं

  • रायपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एक आरक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

  • काले कपड़े पहनने पर अमित जोगी को हाउस अरेस्ट किया गया।

  • पीएम मोदी ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में उन 2,500 बच्चों से मुलाकात की जिनकी निशुल्क हृदय सर्जरी हुई थी।

  • उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भी भेंट की।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pm-modi-said-in-chhattisgarh-rajyotsav-%E2%80%93-now-tricolor-waves/article-36862

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.