- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- अभनपुर रायपुर रेल सेवा का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, जानिए इस रूट पर चलेंगी कितनी ट्रेनें
अभनपुर रायपुर रेल सेवा का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, जानिए इस रूट पर चलेंगी कितनी ट्रेनें
Raipur, CG
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभनपुर रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे. इससे छत्तीसगढ़ की जनता को बेहद फायदा होगा.
रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा है. पीएम मोदी इस दिन छत्तीसगढ़ को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभनपुर रायपुर रेल सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. इसके बाद अगले दिन यानी 31 मार्च से अभनपुर और रायपुर वालों को इस रेल सेवा का लाभ मिलने लगेगा. यह रेल सेवा सुबह और शाम के समय चार फेरों में चलाई जाएगी. लगभग 2695 करोड़ रुपए की परियोजना रेलवे से संबंधित है. क्षेत्र के लोगों की काफी पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग 30 मार्च को पूरी हो जाएगी.
रेलवे के अधिकारी ने क्या कहा ?: रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि "क्षेत्र के लोगों की काफी पुरानी मांग थी जो 30 मार्च को पूरी होने जा रही है. वर्तमान में अभनपुर से रायपुर रेल सेवा का वर्चुअल शुभारंभ होने जा रहा है. उसके बाद राजिम और धमतरी तक रेल सेवा की सुविधा यात्रियों को मिलेगी.
30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल शुभारंभ होने के बाद 31 मार्च से लोगों को अभनपुर से रायपुर रेल सेवा का लाभ मिलने लगेगा. रायपुर से यह ट्रेन सुबह 9:00 बजे अभनपुर के लिए निकलेगी इसके बाद वापस रायपुर पहुंचेगी. इसी तरह शाम को वही ट्रेन अभनपुर जाएगी और अभनपुर से फिर रायपुर लौटेगी- अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम, रायपुर रेल मंडल

रायपुर अभनपुर रेल रूट के बारे में जानिए: रायपुर अभनपुर रेल रूट पर जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आगे बताया कि "रायपुर से अभनपुर की दूरी लगभग 37 किलोमीटर है. जिसमें रेल यात्रियों को महज 10 रुपए किराया लगेगा. अधिकतम 40 मिनट के समय में यह ट्रेन रायपुर से अभनपुर पहुंच जाएगी. यह रेल सेवा सस्ता और सुलभ साधन है.

"लोगों को होगा फायदा": सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि इसके साथ ही लोगों की समय भी इस रूट पर बचेगी. नई ट्रेन में 8 कोच उपलब्ध होंगे. जिसमें 1000 यात्री आराम से यात्रा कर सकेंगे. चार फेरों में लगभग 4000 यात्री इस रेल सेवा का लाभ उठा सकते हैं. यही रेल लाइन आगे राजिम और धमतरी तक जाएगी. सितंबर अक्टूबर 2025 तक रेल सेवा का विस्तार धमतरी तक हो जाएगा. रायपुर रेल मंडल ऐसी उम्मीद करती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए