देर रात कांग्रेस पार्षद के घर पर हमला, मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ambikapur, CG

देर रात अंबिकापुर के कांग्रेस पार्षद के घर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमला करने के बाद उन्होंने पार्षद के साथ मारपीट भी की. मामले में क्विक एक्शन लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

छत्तीसगढ़  के अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी (Sateesh Baari) के घर में रविवार की देर रात दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान सतीश बारी को चोटें भी आईं हैं. जिसके बाद देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा. इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर के कोतवाली थाना में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा.

घर के बाहर मचाई तोड़फोड़

सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे के आसपास अम्बिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया. उस समय पार्षद अपने घर के बाहर खड़े थे. बदमाशों को देखते ही पार्षद ने अपनी जान बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने घर के बाहर से दरवाजा खिड़की व वाहनों को तोड़-फोड़ कर दिया. युवकों का पूरा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. 

पार्षद ने बताई ये वजह

इस पूरे मामले में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उसके घर के बाहर उसके साथ गाली-गलौच कर रहे थे. जिसका उन्होंने विरोध किया, तो उन्होंने उनके घर पर हमला कर दिया. पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, जिसके कारण ऐसी नौबत आ गई है.

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

पुलिस ने बिगड़ी स्थिति को संभाला

पार्षद के साथ मारपीट व उसके घर में हुए हमले के विरोध में सैकड़ों युवक एक राय होकर हमलावर युवकों के घर को घेर लिया. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और मौके से तितर-बितर किया गया. इस दौरान पुलिस के साथ ही कुछ लोग भीड़ गये जिससे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया. विवाद की स्थिति पुनः ना बने, इसके लिए पुलिस ने पूरे मोहल्ला में पुलिस के हथियार धारी जवान तैनात कर दिए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट व हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्षद के घर में मारपीट व हमला करने वाले तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

देर रात कांग्रेस पार्षद के घर पर हमला, मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ambikapur, CG

छत्तीसगढ़  के अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी (Sateesh Baari) के घर में रविवार की देर रात दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान सतीश बारी को चोटें भी आईं हैं. जिसके बाद देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा. इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर के कोतवाली थाना में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा.

घर के बाहर मचाई तोड़फोड़

सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे के आसपास अम्बिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया. उस समय पार्षद अपने घर के बाहर खड़े थे. बदमाशों को देखते ही पार्षद ने अपनी जान बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने घर के बाहर से दरवाजा खिड़की व वाहनों को तोड़-फोड़ कर दिया. युवकों का पूरा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. 

पार्षद ने बताई ये वजह

इस पूरे मामले में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उसके घर के बाहर उसके साथ गाली-गलौच कर रहे थे. जिसका उन्होंने विरोध किया, तो उन्होंने उनके घर पर हमला कर दिया. पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, जिसके कारण ऐसी नौबत आ गई है.

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

                                        देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

पुलिस ने बिगड़ी स्थिति को संभाला

पार्षद के साथ मारपीट व उसके घर में हुए हमले के विरोध में सैकड़ों युवक एक राय होकर हमलावर युवकों के घर को घेर लिया. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और मौके से तितर-बितर किया गया. इस दौरान पुलिस के साथ ही कुछ लोग भीड़ गये जिससे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया. विवाद की स्थिति पुनः ना बने, इसके लिए पुलिस ने पूरे मोहल्ला में पुलिस के हथियार धारी जवान तैनात कर दिए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट व हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्षद के घर में मारपीट व हमला करने वाले तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-arrested-the-accused-who-attacked-congress-councilors-house-late/article-2682

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.