- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जशपुर: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जशपुर: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jashpur Nagar, CG
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर महिला व्याख्याता और एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है।
आरोपों के मुताबिक प्राचार्य लंबे समय से स्कूल में महिला स्टाफ को अकेला पाकर अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणियां करता था।
बंद कमरे में की अश्लील हरकत
घटना जशपुर के बिमड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। 15 अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद जब एक महिला कर्मचारी कमरे का दरवाजा बंद करने गई, तभी प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को धमकी भी दी।
"किसे KISS करूं, किसे I LOVE YOU कहूं"
महिला व्याख्याता और कर्मचारी का आरोप है कि आरोपी प्राचार्य अक्सर स्टाफ को अश्लील बातें कहकर परेशान करता था। शिकायत में बताया गया कि वह बिना वजह फोन कर अनुचित बातें करता था। महिलाओं ने कहा कि प्राचार्य कई बार यह टिप्पणी करता था– "किसे किस करूं, किसे विस करूं और किसे आई लव यू कहूं।"
भय और लोकलाज में छुपाई घटना
पीड़िताओं ने बताया कि समाज में बदनामी और भय की वजह से उन्होंने घटनाओं को लंबे समय तक छुपाए रखा, लेकिन लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलने के बाद स्टाफ मीटिंग में मामला सामने रखा और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस और विभाग की कार्रवाई
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार बरला को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि प्राचार्य की हरकतें बेहद गंभीर और निंदनीय हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए