- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर: स्कूल परिसर के पीछे पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर: स्कूल परिसर के पीछे पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला।
शव एक स्कूल परिसर के पीछे लगे पेड़ से बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर खुला मामला
घटना की जानकारी तब सामने आई जब कुछ स्थानीय लोग स्कूल के पीछे से गुजर रहे थे और उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक किशोर पास के गांव का रहने वाला था।
आत्महत्या की आशंका, सभी पहलुओं की जांच जारी
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य सामने आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि किशोर किन परिस्थितियों में स्कूल के पीछे पहुंचा और यह घटना कैसे हुई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए