- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- SP कार्यालय के सामने सरपंच पति का शव फंदे पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस
SP कार्यालय के सामने सरपंच पति का शव फंदे पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सरपंच पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान कमलोचन बघेल, निवासी कावापाल पंचायत, के रूप में हुई है। उनकी पत्नी ग्राम पंचायत कावापाल की निर्वाचित सरपंच हैं।
चाय दुकान के पास मिला शव, मौके पर मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया। शव एसपी कार्यालय के सामने स्थित चाय दुकान के पास एक पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में अचानक हड़कंप मच गया।
सुसाइड नोट नहीं मिला, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि
पुलिस के अनुसार, मृतक कमलोचन बघेल के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के संकेत मिल रहे हैं। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब आत्महत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
कहीं मानसिक तनाव तो वजह नहीं? पुलिस खंगाल रही पृष्ठभूमि
कमलोचन बघेल के आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या पारिवारिक विवाद, राजनीतिक दबाव या मानसिक तनाव इस कदम की वजह बना। उनके पारिवारिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी बोले – हर पहलू की जांच जारी
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि, “घटना बेहद गंभीर है। एसपी कार्यालय के सामने शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर एंगल से जांच की जा रही है।”
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए