- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा: नकटीखार जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
कोरबा: नकटीखार जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
Korba, CG
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।
मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल पर न कोई वाहन मिला और न ही कोई पहचान संबंधी सामान, जिससे युवक की पहचान मुश्किल हो गई है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया।
सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप्स पर जानकारी साझा की गई है। साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है।
अंधेरा होने के कारण पुलिस को शुरुआती जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए