अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 4 जिलों का संयुक्त बड़ा ऑपरेशन

CG

नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर चार जिलों के सुरक्षा बलों के जवान और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है.

दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है. सुबह 3 बजे से 4 जिलों का संयुक्त नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. बताया गया कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को भेजा गया.

अबूझमाड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों की सूचना: दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान संचालित किया गया है. इस अभियान के तहत 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की DRG टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी.

ABUJHMAD POLICE NAXALITES ENCOUNTER
सुरक्षा बलों के कैंप में जवान 
 
आज 12 दिसंबर की सुबह 3 बजे से जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है. ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.: गौरव राय, दंतेवाड़ा एसपी

अमित शाह के दौरे से पहले नक्सली एनकाउंटर: 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं. शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसी सूचना के आधार पर 4 जिलों से करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है.

बस्तर में साल 2024 में मुठभेड़: बस्तर संभाग में साल 2024 में अब तक जवानों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ों में 207 नक्सलियों को मार गिराया गया है. जिनके शव पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियारों को भी बरामद किया है. जिसमें LMG, Ak-47, इंसास, एसएलआर व माओवादियों के बनाए हथियार भी शामिल हैं. मारे गए माओवादियों में DKSZC, DVCM, ACM कमांडर सहित अन्य कैडर के नक्सली शामिल हैं.

ABUJHMAD POLICE NAXALITES ENCOUNTER
नक्सल ऑपरेशन की तैयारी में जवान 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 4 जिलों का संयुक्त बड़ा ऑपरेशन

CG

दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है. सुबह 3 बजे से 4 जिलों का संयुक्त नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. बताया गया कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को भेजा गया.

अबूझमाड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों की सूचना: दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान संचालित किया गया है. इस अभियान के तहत 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की DRG टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी.

ABUJHMAD POLICE NAXALITES ENCOUNTER
सुरक्षा बलों के कैंप में जवान 
 
आज 12 दिसंबर की सुबह 3 बजे से जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है. ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.: गौरव राय, दंतेवाड़ा एसपी

अमित शाह के दौरे से पहले नक्सली एनकाउंटर: 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं. शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसी सूचना के आधार पर 4 जिलों से करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है.

बस्तर में साल 2024 में मुठभेड़: बस्तर संभाग में साल 2024 में अब तक जवानों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ों में 207 नक्सलियों को मार गिराया गया है. जिनके शव पुलिस ने बरामद किया है. साथ ही बड़ी संख्या में अत्याधुनिक हथियारों को भी बरामद किया है. जिसमें LMG, Ak-47, इंसास, एसएलआर व माओवादियों के बनाए हथियार भी शामिल हैं. मारे गए माओवादियों में DKSZC, DVCM, ACM कमांडर सहित अन्य कैडर के नक्सली शामिल हैं.

ABUJHMAD POLICE NAXALITES ENCOUNTER
नक्सल ऑपरेशन की तैयारी में जवान 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-naxalite-encounter-in-the-forests-of-abujhmad-joint-big/article-5233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.