- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- आमाटोला के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, महिला नक्सली मारी गई
आमाटोला के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, महिला नक्सली मारी गई
Kanker, CG
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के आमाटोला के घने जंगलों में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। DRG और BSF की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है। उसके पास से हथियार समेत शव भी बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत कोटरी नदी पार ग्राम आमाटोला और कलपर के बीच माओवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की टीम ने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब भी रुक-रुककर जारी है।
सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में गहन तलाशी ली जा रही है और अन्य नक्सलियों की मौजूदगी के मद्देनजर ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। मुठभेड़ में और भी माओवादी मारे जा सकते हैं, ऐसी संभावना सुरक्षा एजेंसियों ने जताई है।
इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम कदम है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए