- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल; एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया
बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल; एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया
Bijapur, CG
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के दो जवान घायल हो गए।
उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रुक-रुक कर जारी गोलीबारी
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगलों में नक्सली सक्रिय हैं। इसी आधार पर 11 अगस्त को जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। मंगलवार सुबह जैसे ही दल जंगल के भीतर पहुंचा, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाला।
नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि अभी भी इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और नक्सलियों को भी हताहत होने की संभावना है। फोर्स ने पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है।
हालिया घटनाओं से जुड़ा तनाव
इससे पहले 6 अगस्त को बीजापुर में एक मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। उस दौरान एक महिला नक्सली सहित 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें से 6 पर कुल 24 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए