पुलिस ने उतार दिया 12 आरोपियों के सिर से हीरोपंती का भूत, अकल लगा दी ठिकाने

CG

सोशल मीडिया पर जानलेवा हथियारों के साथ फोटो अपलोड करके खौफ फैलाने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. मामला बलौदा बाजार का है. पकड़े गए आरोपियों में कुछ नाबालिग भी हैं.

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले के कुछ लोग धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं.साथ ही लोगों के अंदर खौफ फैला रहे हैं. शुक्रवार को इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान तीन नाबालिगों समेत कुल 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

सुझाव : ऐसी गतिविधियों से रहें दूर

पूछताछ में आरोपियों ने चाकू, छुरी और अन्य धारदार हथियार रखने की बात स्वीकार की. उन्होंने यह भी माना कि इन हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में भय और हिंसा फैलाने वाले तत्वों पर लगाम लगाई जा सके. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे गतिविधियों से दूर रहें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें.

इस मामले पर इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाटापारा शहर, ग्रामीण और बलौदा बाजार के निवासी शामिल हैं. आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: ईश्वर यादव (21), भूपेंद्र यादव (18), मौसम महिलागें (19), राकेश यादव (25), योगेश्वर बंजारे (21), कमल बंजारे (20), शुभम यादव (22), भानु वर्मा (18), विनोद कोसले (19) और तीन नाबालिग हैं.

जब्त किए गए हथियार

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी जब्त किए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न केवल अवैध हथियार रखने वालों पर रोक लगाने के लिए की गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत हीरोपंती दिखाने वालों के लिए चेतावनी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पुलिस ने उतार दिया 12 आरोपियों के सिर से हीरोपंती का भूत, अकल लगा दी ठिकाने

CG

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले के कुछ लोग धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं.साथ ही लोगों के अंदर खौफ फैला रहे हैं. शुक्रवार को इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान तीन नाबालिगों समेत कुल 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

सुझाव : ऐसी गतिविधियों से रहें दूर

पूछताछ में आरोपियों ने चाकू, छुरी और अन्य धारदार हथियार रखने की बात स्वीकार की. उन्होंने यह भी माना कि इन हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में भय और हिंसा फैलाने वाले तत्वों पर लगाम लगाई जा सके. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे गतिविधियों से दूर रहें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें.

इस मामले पर इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाटापारा शहर, ग्रामीण और बलौदा बाजार के निवासी शामिल हैं. आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: ईश्वर यादव (21), भूपेंद्र यादव (18), मौसम महिलागें (19), राकेश यादव (25), योगेश्वर बंजारे (21), कमल बंजारे (20), शुभम यादव (22), भानु वर्मा (18), विनोद कोसले (19) और तीन नाबालिग हैं.

जब्त किए गए हथियार

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी जब्त किए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न केवल अवैध हथियार रखने वालों पर रोक लगाने के लिए की गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत हीरोपंती दिखाने वालों के लिए चेतावनी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-removed-the-ghost-of-heropanti-from-the-heads-of/article-7464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.