रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सात दिन में 44 तस्कर गिरफ्तार, 500 लीटर शराब जब्त

Raigarh, CG

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीते सात दिनों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 से 7 जून के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने जिलेभर में 44 स्थानों पर दबिश देकर 44 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और कुल 503 लीटर महुआ, देसी व विदेशी शराब जब्त की।

महिला समितियों की मदद से बढ़ी कार्रवाई की प्रभावशीलता

अभियान की खास बात यह रही कि कई थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका निभाते हुए ‘महिला समितियों’ का गठन किया गया। इन समितियों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में महिलाओं की सूचना पर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

शहर से लेकर गांव तक चली कार्रवाई

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सबसे अधिक आठ जगह छापेमारी हुई, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। इसके बाद चक्रधर नगर में सात, जूटमिल और खरसिया में पांच-पांच, कोतरा रोड में चार, पूंजीपथरा में तीन, तमनार व पुसौर में दो-दो, और घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल में एक-एक कार्रवाई की गई।

DSP बोले- सूचना मिलते ही होगी तत्काल कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुशांतो बनर्जी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "अवैध शराब की बिक्री से जुड़े किसी भी व्यक्ति पर सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि समाज को इस अवैध कारोबार से मुक्त किया जाए।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सात दिन में 44 तस्कर गिरफ्तार, 500 लीटर शराब जब्त

Raigarh, CG

महिला समितियों की मदद से बढ़ी कार्रवाई की प्रभावशीलता

अभियान की खास बात यह रही कि कई थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका निभाते हुए ‘महिला समितियों’ का गठन किया गया। इन समितियों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। कोतरा रोड थाना क्षेत्र में महिलाओं की सूचना पर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

शहर से लेकर गांव तक चली कार्रवाई

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सबसे अधिक आठ जगह छापेमारी हुई, जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। इसके बाद चक्रधर नगर में सात, जूटमिल और खरसिया में पांच-पांच, कोतरा रोड में चार, पूंजीपथरा में तीन, तमनार व पुसौर में दो-दो, और घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल में एक-एक कार्रवाई की गई।

DSP बोले- सूचना मिलते ही होगी तत्काल कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुशांतो बनर्जी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "अवैध शराब की बिक्री से जुड़े किसी भी व्यक्ति पर सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि समाज को इस अवैध कारोबार से मुक्त किया जाए।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-seized-44-smugglers-arrested-for-major-action-on-illegal/article-23679

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.