कमिश्नरेट लागू होते ही सख्त हुआ पुलिस का रुख: रायपुर की सड़कों पर उतरे अफसर, हिस्ट्रीशीटरों पर कसी नकेल

रायपुर (छ.ग.)

On

पैदल पेट्रोलिंग, बदमाशों की परेड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई; तीनों जोन में चला सघन चेकिंग अभियान

रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होते ही शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। अपराध पर नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने तीनों जोन—मध्य, उत्तर और पश्चिम—में एक साथ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़कों पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी, हिस्ट्रीशीटरों की परेड और वाहनों की सघन जांच ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि नई व्यवस्था के तहत लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

रविवार को मध्य जोन में ‘विजिबल पुलिसिंग’ के तहत पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। जयस्तंभ चौक से शुरू हुई यह पेट्रोलिंग मालवीय रोड, सदर बाजार, तात्यापारा, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक, चांदनी चौक और कालीबाड़ी चौक तक पहुंची। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा और एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू सहित करीब 20 अधिकारी और जवान सड़कों पर मौजूद रहे।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को यातायात बाधित न करने की सख्त समझाइश दी। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों की मौके पर जांच की गई, वहीं बिना नंबर प्लेट या नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपराधियों में डर और आम लोगों में विश्वास पैदा करने की रणनीति का हिस्सा है।

उत्तर जोन में पुलिस ने निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में बदमाशों की परेड आयोजित की गई। यह परेड पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में कराई गई, जहां चिह्नित गुंडा-बदमाशों को तलब किया गया। सभी को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पश्चिम जोन में भी पुलिस ने सघन चेकिंग और कांबिंग अभियान चलाया। डीसीपी (वेस्ट) संदीप पटेल के नेतृत्व में कबीर नगर, टिकरापारा, संजय नगर और संतोषी नगर इलाकों में निगरानी बदमाशों के ठिकानों की जांच की गई। मोहबा बाजार चौक पर मोबाइल चेक प्वाइंट लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट प्रणाली के तहत निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे मौके पर ही कार्रवाई संभव हो पा रही है। आने वाले दिनों में यह अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। पुलिस का दावा है कि लगातार निगरानी और सख्ती से शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-stance-became-strict-as-soon-as-commissionerate-was-implemented/article-44323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.