दुर्ग में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 2 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

दुर्ग (छ.ग.)

On

तितुरडीह इलाके में झोले में गांजा लेकर बेचने की फिराक में था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपी के पास से बिक्री की रकम माने जा रहे 2200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई रविवार, 8 फरवरी की सुबह तितुरडीह क्षेत्र में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने शराब दुकान के पास एक व्यक्ति सफेद और हरे रंग के झोले में गांजा रखकर खुलेआम बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस टीम जब सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची, तो झोला लेकर खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिस ने पहले से की गई घेराबंदी के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गोपाल नाग (38 वर्ष) बताया, जो तितुरडीह वार्ड-19 में मस्जिद के पास रहने वाला है।

तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से दो पैकेट बरामद किए गए, जो पारदर्शी सेलो टेप से लिपटे हुए थे। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा पाया गया। मौके पर ही पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ को जब्त किया गया। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 2 किलो 30 ग्राम निकली। इसके अलावा आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिसे गांजा बिक्री से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी अकेले काम नहीं कर रहा था। गांजा कहां से लाया गया और किन लोगों को सप्लाई किया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

मोहन नगर थाना पुलिस का कहना है कि दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-tightens-grip-on-ganja-smuggling-in-durg-youth-arrested/article-45711

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.