छत्तीसगढ़ में होली पर चाक चौबंद व्यवस्था, पुलिस की रहेगी पैनी नजर, अस्पतालों में अलर्ट पर एमरजेंसी सेवा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में होली पर पुलिस प्रशासन के साथ ही अस्पताल में खास तैयारी की गई है.

होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. होली पर मेकाहारा अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलती रहेगी.

होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं. होली के दिन 14 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

आपातकालीन वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दी जा सके. सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त किया गया है.

Holi in Chhattisgarh
होली पर छत्तीसगढ़ पुलिस का अलर्ट 

अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड और बंदूकधारी गार्ड तैनात किए गए हैं. सिक्योरिटी सुपरवाइजर को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा स्टाफ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैंय आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय किया गया है.

डीकेएस अस्पताल तक एंबुलेंस सेवा उपलब्ध: गंभीर मरीजों को जरूरी मेडिकल सुविधा देने के लिए डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेश्यलिटी विभाग में भेजने की प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी से होली का त्योहार सावधानीपूर्वक मनाने की अपील की. किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में घबराए बिना अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठाने को कहा है.

बिलासपुर में होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान शहर के चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमे 500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी व 50 से ज्यादा गाड़ियां शामिल रही. फ्लैग मार्च पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर सत्यम चौक मगरपारा चौक, तैयबा चौक, भारतीय नगर चौक, महिमा तिराहा, मैग्नेटो चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैण्ड, शिव टॉकिज चौक, गांधी चौक, दयालबंद चौक, गुरूनानक स्कूल, अपोलो रोड, तिरंगा चौक, अमरैया चौक, रामायण चौक, चांटीडीह पेट्रोल पंप, नूतन चौक, हुण्डई चौक, देवकी नंदन चौक-सिम्स चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैण्ड, मगरपारा चौक, राजीव गांधी चौक, इंदू चौक, आईजीपी तिरहा, अम्बेडकर चौक होते हुए वापस पुलिस ग्राुंड पहुंचा.

यातायात विभाग भी अलर्ट मोड पर है. ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि होली पर सभी वाहन चालकों पर पुलिस की नजर रहेगी. शराब के नशे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और ट्रिपल सवारी करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में होली पर चाक चौबंद व्यवस्था, पुलिस की रहेगी पैनी नजर, अस्पतालों में अलर्ट पर एमरजेंसी सेवा

Raipur, CG

होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. होली पर मेकाहारा अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलती रहेगी.

होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं. होली के दिन 14 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

आपातकालीन वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दी जा सके. सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए ट्रॉमा और इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त किया गया है.

Holi in Chhattisgarh
होली पर छत्तीसगढ़ पुलिस का अलर्ट 

अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड और बंदूकधारी गार्ड तैनात किए गए हैं. सिक्योरिटी सुपरवाइजर को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा स्टाफ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैंय आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय किया गया है.

डीकेएस अस्पताल तक एंबुलेंस सेवा उपलब्ध: गंभीर मरीजों को जरूरी मेडिकल सुविधा देने के लिए डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेश्यलिटी विभाग में भेजने की प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी से होली का त्योहार सावधानीपूर्वक मनाने की अपील की. किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में घबराए बिना अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठाने को कहा है.

बिलासपुर में होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान शहर के चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमे 500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी व 50 से ज्यादा गाड़ियां शामिल रही. फ्लैग मार्च पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर सत्यम चौक मगरपारा चौक, तैयबा चौक, भारतीय नगर चौक, महिमा तिराहा, मैग्नेटो चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैण्ड, शिव टॉकिज चौक, गांधी चौक, दयालबंद चौक, गुरूनानक स्कूल, अपोलो रोड, तिरंगा चौक, अमरैया चौक, रामायण चौक, चांटीडीह पेट्रोल पंप, नूतन चौक, हुण्डई चौक, देवकी नंदन चौक-सिम्स चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैण्ड, मगरपारा चौक, राजीव गांधी चौक, इंदू चौक, आईजीपी तिरहा, अम्बेडकर चौक होते हुए वापस पुलिस ग्राुंड पहुंचा.

यातायात विभाग भी अलर्ट मोड पर है. ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि होली पर सभी वाहन चालकों पर पुलिस की नजर रहेगी. शराब के नशे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और ट्रिपल सवारी करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/police-will-keep-an-eye-on-holi-in-chhattisgarh/article-13822

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.